• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

इंदौर सराफा : सोना फिर डेढ़ लाख के पार, चांदी में भी 2500 रुपये का उछाल

अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को फिर से कीमती धातुओं में निवेशकों का रुझान देखने को मिला। भारतीय बाजार...और पढ़ें

By Lokesh SolankiEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Fri, 04 Sep 2026 06:58:01 PM (IST)Updated Date: Fri, 04 Sep 2026 06:58:01 PM (IST)
इंदौर सराफा : सोना फिर डेढ़ लाख के पार, चांदी में भी 2500 रुपये का उछाल
सोना-चांदी के गहने। (एआई इमेज)

HighLights

  1. भारतीय बाजार में सोना फिर से डेढ़ लाख रुपये की सीमा को पार कर गया है
  2. फिर से कीमती धातुओं में निवेशकों का रुझान देखने को मिला
  3. भारतीय बाजारों में भी सोने-चांदी की कीमतों में बढ़त जारी रही

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को फिर से कीमती धातुओं में निवेशकों का रुझान देखने को मिला। भारतीय बाजार में सोना फिर से डेढ़ लाख रुपये की सीमा को पार कर गया है।

कामेक्स पर शाम तक सोना वायदा 40 डॉलर उछलकर 4465 डॉलर प्रति औंस और चांदी वायदा 104 सेंट बढ़कर 66.64 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार हुआ। भारतीय बाजारों में भी सोने-चांदी की कीमतों में बढ़त जारी रही। इंदौर में सोना केडबरी 1000 रुपये बढ़कर एक बार फिर सोना डेढ़ लाख के पार 150800 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी वायदा 2500 रुपये बढ़कर 235500 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।


फिलहाल बाजार में ग्राहकी आवश्यकता पूर्ति हेतु देखी जा रही है। फेड गवर्नर क्रिस्टोफर वालर ने संकेत दिया कि अगर अगस्त के महंगाई के आंकड़े लगातार सुधार की पुष्टि करते हैं, तो वे सितंबर की बैठक में दरों को अपरिवर्तित रखने का समर्थन कर सकते हैं, जबकि न्यूयार्क फेड के अध्यक्ष जान विलियम्स ने भी टैरिफ के असर कम होने के साथ महंगाई के दबाव में कमी की ओर इशारा किया।

कामेक्स वायदा पर 4465 डालर प्रति औंस, ऊपर में वायदा 4490 डालर और नीचे में वायदा 4460 डालर प्रति औंस चांदी वायदा 66.64 डालर प्रति औंस, ऊपर वायदा में 67.19 डालर और नीचे में वायदा 66.28 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर के बंद भाव– सोना केडबरी रवा नकद में 150800, सोना आरटीजीएस में 153800 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 141050 (जीएसटी अतिरिक्त) रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। गुरुवार को सोना 149800 रुपेय पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 235500, चांदी आरटीजीएस 233700, चांदी टंच 236100 रुपये प्रति किलो के भाव बोले गए। चांदी सिक्का 2530 रुपये (प्रति नग) के भाव बोले गए। गुरुवार को चांदी चौरसा 233300 रुपये पर बंद हुई थी।

यह भी पढ़ें- क्या 1.70 लाख रुपये पर आएगी चांदी? सोने के 80 हजार तक गिरने के अनुमान से बाजार पड़ा ठंडा