
बिजनेस डेस्क। IRCTC ने धार्मिक पर्यटन और भारत की विरासत को बढ़ावा देने के लिए एक शानदार पहल की है। अब श्रद्धालुओं के लिए सात प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करना बेहद आसान और किफायती होने वाला है। IRCTC ने मई 2026 में 'भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन' के माध्यम से एक विशेष '07 ज्योतिर्लिंग यात्रा' सर्किट शुरू करने की घोषणा की है।
यह पूरी यात्रा 11 रात और 12 दिन की होगी। यात्रा का शुभारंभ 28 मई 2026 को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से होगा।
IRCTC ने अलग-अलग बजट वाले यात्रियों के लिए तीन विकल्प रखे हैं:
IIAC (सेकेंड एसी): ₹48,500
IIIAC (थर्ड एसी): ₹36,560
स्लीपर क्लास: ₹23,505
इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु पश्चिम और मध्य भारत के इन पावन स्थलों पर शीश नवा सकेंगे:
IRCTC का यह पैकेज 'ऑल-इंक्लूसिव' है, यानी एक बार भुगतान करने के बाद आपको बुनियादी सुविधाओं की चिंता नहीं करनी होगी। इसमें शामिल हैं:
यह भी पढ़ें- भारत के 10 सबसे महंगे घर...'एंटीलिया' से लेकर शाहरुख के 'मन्नत' तक, देखें अरबपतियों के शाही महल
इस यात्रा के लिए बुकिंग 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर की जाएगी। इच्छुक यात्री IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या सीधे irctctourism.com/bharatgaurav पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।
यदि आप गर्मियों की छुट्टियों में परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह पैकेज एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है क्योंकि इसमें यात्रा के साथ-साथ रहने-खाने का प्रबंधन भी रेलवे द्वारा ही किया जाएगा।