• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

अमेरिका-ईरान शांति समझौते की खबरों से शेयर बाजार में भारी उछाल: सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा उलटफेर, विशेषज्ञों ने कहा- संभलकर करें निवेश

ग्वालियर के प्रमुख वित्तीय और मार्केट विशेषज्ञों ने स्थानीय निवेशकों को सतर्क रहने और बेहद सूझबूझ के साथ कदम उठाने की सलाह दी है।

By Anil TomarEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Fri, 19 Jun 2026 03:27:02 PM (IST)Updated Date: Fri, 19 Jun 2026 04:12:03 PM (IST)
  • Join करें
अमेरिका-ईरान शांति समझौते की खबरों से शेयर बाजार में भारी उछाल: सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा उलटफेर, विशेषज्ञों ने कहा- संभलकर करें निवेश
सोशल मीडिया

HighLights

  1. तनाव कम होते ही शेयर बाजार चमका, सराफा में असमंजस
  2. बाजार की तेजी में जल्दबाजी से बचें, 'वेट एंड वॉच' अपनाएं
  3. जोखिम से बचने के लिए SIP और डिजिटल गोल्ड सबसे सुरक्षित

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव और युद्ध जैसी स्थितियों पर विराम लगने की खबरों ने वैश्विक बाजारों के साथ-साथ भारतीय शेयर बाजार को भी पंख लगा दिए हैं। युद्ध बंद होने की सकारात्मक खबरों के आते ही शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया है। दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनिश्चितता कम होने से सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने और चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। वैश्विक परिदृश्य में आए इस अचानक बदलाव को लेकर शहर के सराफा बाजार से लेकर शेयर मार्केट के निवेशकों में भारी हलचल है। इस स्थिति पर शहर के प्रमुख वित्तीय और मार्केट विशेषज्ञों ने स्थानीय निवेशकों को सतर्क रहने और बेहद सूझबूझ के साथ कदम उठाने की सलाह दी है।

naidunia_image

सराफा कारोबारी गौरव गोयल युवतियों को सोने की अंगूटी पंसद कराते हुए।

सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव

युद्धविराम की खबरों का सीधा असर शहर के सराफा मार्केट पर देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से रिकार्ड ऊंचाई पर चल रहे सोने के दामों में मामूली नरमी और उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, जबकि चांदी की कीमतों में भी लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सराफा कारोबारी गौरव गोयल का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव कम होने से निवेशक अब सोने से पैसा निकालकर दोबारा शेयर बाजार की ओर रुख कर रहे हैं। यही वजह है कि कीमती धातुओं के भाव एक जगह टिक नहीं रहे हैं। शादियों का सीजन होने के कारण स्थानीय खरीदार भी असमंजस में हैं कि वे इस भाव पर आभूषण खरीदें या अभी और दाम गिरने का इंतजार करें।


शेयर बाजार में रौनक, लेकिन विशेषज्ञों ने दी वेट एंड वाच की सलाह

शहर के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आशीष पारेख मानना है कि वैसे तो यह निवेश के लिए एक बेहतरीन और आकर्षक समय दिखाई दे रहा है, लेकिन मौजूदा दौर में यह थोड़ा जोखिम भरा भी हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था अभी पूरी तरह से स्थिर नहीं हुई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली कोई भी छोटी या अचानक घटना बाजार के सेंटिमेंट को एक झटके में बदल सकती है।

विशेषज्ञों की सलाह

  • जल्दबाजी में न लगाएं बड़ी रकम: शेयर बाजार में आई तेजी को देखकर एकमुश्त भारी निवेश करने से बचें। बाजार को थोड़ा स्थिर होने दें।
  • एसआईपी का रास्ता सबसे सुरक्षित: म्यूचुअल फंड के निवेशकों के लिए विशेषज्ञों का कहना है कि वे अपनी सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान को जारी रखें। बाजार के उतार-चढ़ाव में एसआईपी ही सबसे सुरक्षित रिटर्न देती है।
  • सोने में निवेश का सही समय: यदि आप सोने में निवेश करना चाहते हैं, तो डिजिटल गोल्ड या सावरेन गोल्ड बॉन्ड के जरिए टुकड़ों में खरीदारी करें।
  • घरेलू फैक्टर्स पर भी रखें नजर: अंतरराष्ट्रीय खबरों के अलावा, भारतीय कंपनियों के तिमाही नतीजे और घरेलू आर्थिक नीतियां भी बाजार की दिशा तय करेंगी, इसलिए पोर्टफोलियो को डायवर्सिफाइड रखें।