Yes Bank ने जारी किए 50 लाख नए शेयर, ESOP योजना से जुटाए 7 करोड़
यस बैंक ने ESOP योजना के तहत 50.89 लाख नए शेयर जारी किए हैं। इससे बैंक को 7.13 करोड़ रुपये मिले, जबकि शेयर बाजार में स्टॉक में हल्की गिरावट दर्ज हुई। ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 08 May 2026 01:01:31 PM (IST)Updated Date: Fri, 08 May 2026 01:01:31 PM (IST)
Yes Bank ने जारी किए 50.89 लाख शेयरHighLights
- यस बैंक ने 50.89 लाख नए शेयर जारी किए।
- ESOP योजना के तहत कर्मचारियों को शेयर आवंटित किए गए।
- नए शेयर जारी कर बैंक को 7.13 करोड़ मिले।
बिजनेस डेस्क। निजी क्षेत्र के चर्चित बैंकों में शामिल यस बैंक एक बार फिर सुर्खियों में है। बैंक ने अपनी कर्मचारी शेयर योजना (ESOP) के तहत करीब 50.89 लाख नए इक्विटी शेयर जारी किए हैं। इस प्रक्रिया के जरिए बैंक को 7.13 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि प्राप्त हुई है।
बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, ये शेयर उन कर्मचारियों और पात्र लाभार्थियों को आवंटित किए गए हैं, जिन्होंने पहले से दिए गए स्टॉक ऑप्शन का इस्तेमाल किया।
ESOP योजना के तहत जारी हुए नए शेयर
- यस बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया कि 7 मई 2026 को बैंक की Nomination and Remuneration Committee ने 50,89,979 नए इक्विटी शेयर जारी करने को मंजूरी दी। ये शेयर YBL PESOP 2020 और YBL RSU Plan 2024 के तहत जारी किए गए हैं।
बैंक ने बताया कि इन शेयरों की फेस वैल्यू 2 रुपये प्रति शेयर रखी गई है। स्टॉक ऑप्शन के एक्सरसाइज होने के बाद बैंक को कुल 7,13,78,404 रुपये प्राप्त हुए हैं। क्या होता है ESOP?
- ESOP यानी Employee Stock Ownership Plan ऐसी व्यवस्था होती है, जिसके तहत कंपनियां अपने कर्मचारियों को रियायती दर पर भविष्य में कंपनी के शेयर खरीदने का अधिकार देती हैं। इसे कर्मचारियों के लिए बोनस या प्रोत्साहन के रूप में देखा जाता है।
- यस बैंक के कर्मचारियों ने अपने स्टॉक ऑप्शन का उपयोग करते हुए ये शेयर खरीदे हैं। इससे कर्मचारियों की कंपनी में हिस्सेदारी बढ़ती है और उन्हें भविष्य में शेयर कीमत बढ़ने का लाभ मिल सकता है।
शेयर बाजार में दिखी कमजोरी
- हालांकि, शेयर जारी होने की खबर के बीच शुक्रवार 8 मई 2026 को यस बैंक के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। दोपहर करीब 11:50 बजे बैंक का शेयर 1.42 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22.18 रुपये पर कारोबार करता नजर आया।
शेयर ने दिन की शुरुआत 22.47 रुपये पर की थी, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 22.51 रुपये रहा था। कारोबार के दौरान शेयर 22.70 रुपये के उच्चतम स्तर और 22.18 रुपये के निचले स्तर तक पहुंचा।