• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

बिहार से काम करने आए युवक की अंबिकापुर में मौत: पत्नी को फोन कर कहा था- वापस आना चाहता हूँ

अंबिकापुर के रामानुजगंज मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर काम करने वाले बिहारी युवक सौरभ सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कंपनी ने इसे करंट लगने स...और पढ़ें

By Asim Sen GuptaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 06 Aug 2026 11:29:27 AM (IST)Updated Date: Thu, 06 Aug 2026 11:29:27 AM (IST)
बिहार से काम करने आए युवक की अंबिकापुर में मौत: पत्नी को फोन कर कहा था- वापस आना चाहता हूँ
मृतक सौरभ कुमार सिंह, स्वजन ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए पुलिस को शिकायत की

HighLights

  1. रामानुजगंज मार्ग स्थित पेट्रोल पंप का मामला।
  2. संदिग्ध मौत पर स्वजन ने हत्या का जताया संदेह।
  3. पोस्टमार्टम रिपोर्ट खुलने के बाद ही सामने आएगा सच।

नईदुनिया प्रतिनिधि,अंबिकापुर : रामानुजगंज मार्ग स्थित पेट्रोल पंप में एक इलेक्ट्रिशियन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कंपनी और साथियों ने इसे करंट लगने की घटना बताया, लेकिन शव पर मिले चोट के निशान के बाद स्वजन ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।

मृतक सौरभ कुमार सिंह पिता मनोज सिंह (32) मूल रूप से ग्राम बीहट थाना बलिया जिला बेगूसराय बिहार का रहने वाला था। मृतक सौरभ, लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन कंपनी के तहत ठेके पर इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। जानकारी के अनुसार तीन अगस्त की रात करीब 11 बजे रवि फ्यूल्स के पैनल कक्ष में चार्ज लगाने के दौरान सौरभ को करंट लगा।


घटना रात 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है। उसी कमरे में सो रहे उसके साथी सादाब, निवासी ऊपर टोला बलिया बिहार, जो वर्तमान में पीतांबर पेट्रोल पंप में काम करता है, ने घटना की जानकारी दी। गंभीर हालत में सौरभ को भोर में मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

स्वजन ने सिर पर चोट देख जताई हत्या की आशंका

बुधवार को मृतक के गांव से चाचा धर्मेंद्र सिंह, कमलेश सिंह चचेरे भाई आदर्श कुमार और फुफेरे भाई रवि शंकर सहित अन्य स्वजन अंबिकापुर पहुंचे। शव का निरीक्षण करने पर स्वजन ने सिर पर गंभीर चोट के निशान होने का दावा किया। उनका कहना है कि चेहरे के दाएं और बाएं दोनों ओर करंट के निशान थे, लेकिन सिर की चोट ने उनकी शंका को और गहरा कर दिया। स्वजन ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए ठेकेदार व उसके सहयोगियों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

पिता का आरोप - पैसा नहीं दे रहा था ठेकेदार

मृतक के पिता मनोज सिंह ने बताया कि बेगूसराय के कुछ ठेकेदारों के कहने पर सौरभ काम के लिए अंबिकापुर आया था। करीब एक माह पहले सौरभ लगभग 20 लाख रुपये लेकर गांव से आया था और उसने परिवार को बताया था कि वह काम में पार्टनर बन गया है। लेकिन बाद में सौरभ ने बताया कि पार्टनर से उसका विवाद चल रहा है।

पिता का आरोप है कि घटना वाले दिन रात करीब 9:30 बजे सौरभ ने अपनी पत्नी श्वेता सिंह को फोन कर कहा था कि वह अंबिकापुर छोड़कर वापस घर आना चाहता है, क्योंकि ठेकेदार उसका पैसा नहीं दे रहे हैं और उसके साथ मारपीट भी करते हैं।अगले दिन सुबह जब परिवार ने सौरभ से संपर्क करने की कोशिश की तो फोन रिसीव नहीं हुआ।

बाद में साथी से सूचना मिली कि करंट लगने से उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का राजफ़ाश हो सकेगा।