• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

सरगुजा में रेत माफियाओं का आतंक: खनिज आरक्षक को पीटा, रेत लोड टीपर छुड़ाकर फरार

अंबिकापुर के गांधी चौक पर रेत माफियाओं ने रायपुर की खनिज फ्लाइंग स्क्वायड द्वारा जब्त की गई चार टीपरों में से एक टीपर को खनिज आरक्षक तारकेश्वर वर्मा क...और पढ़ें

By Asim Sen GuptaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 23 Jun 2026 02:24:24 PM (IST)Updated Date: Tue, 23 Jun 2026 02:24:24 PM (IST)
  • Join करें
सरगुजा में रेत माफियाओं का आतंक: खनिज आरक्षक को पीटा, रेत लोड टीपर छुड़ाकर फरार
सरगुजा में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद

HighLights

  1. दस जून से रेत उत्खनन पर प्रतिबंध के बाद भी जारी थी तस्करी
  2. गांधीनगर पुलिस ने आरोपी लड्डन खान समेत पांच पर दर्ज की एफआईआर
  3. कोरिया तिहरे हत्याकांड के बाद एक्शन में रायपुर फ्लाइंग स्क्वायड

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर: सरगुजा में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। रायपुर से आई खनिज विभाग की फ्लाइंग स्क्वायड टीम द्वारा पकड़ी गई रेत से भरी टीपर को कलेक्टोरेट ले जा रहे खनिज विभाग के आरक्षक के साथ गांधी चौक में मारपीट कर रेत माफियाओं ने एक टीपर छुड़ाकर फरार हो गए। घटना शनिवार रात की है। पुलिस ने आरोपित लड्डन खान, चालक सोनू, खलासी समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है।

कोरिया जिले में रेत तस्करी के विवाद में भाजपा नेता समेत तीन की हत्या और दो पर जानलेवा हमले के बाद रायपुर की खनिज विभाग की फ्लाइंग स्क्वायड टीम संभाग में अवैध रेत परिवहन व खनन की जांच कर रही है। कोरिया, एमसीबी और सूरजपुर जिलों में ड्रोन से रेत खनन और भंडारण की जांच चल रही है। बीती रात रायपुर से आई टीम ने अंबिकापुर की ओर आ रही रेत से भरी चार टीपरों को पकड़ा।


टीम ने टीपरों के नंबर नोट कर खनिज विभाग के आरक्षक तारकेश्वर वर्मा को एक टीपर में बैठाकर सभी वाहनों को कलेक्टोरेट परिसर में खड़ा करने भेजा। चारों टीपर जब गांधी चौक पहुंचे, तभी रेत कारोबार से जुड़े लड्डन खान और उसके साथियों ने गाड़ियों को रोक लिया। युवकों ने एक टीपर ले जाने की कोशिश की। आरक्षक तारकेश्वर वर्मा ने विरोध किया तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की और एक रेत से भरी टीपर लेकर भाग निकले। तीन टीपरों को कलेक्टोरेट में खड़ा कराया गया।

सूचना पर खनिज विभाग की टीम गांधी चौक पहुंची। यहां से आरक्षक के साथ गांधीनगर थाने जाकर प्राथमिकी कराई गई। शिकायत पर लड्डन खान, टीपर चालक सोनू, खलासी सहित तीन अन्य युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 221, 121(2), 123, 296, 351(3) के तहत एफआइआर दर्ज की गई है। आरोपितों की तलाश जारी है। खनिज विभाग के संचालक रजत बंसल के निर्देश पर केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने 22 जून 2026 को औचक निरीक्षण किया।

टीम ने जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के देवखोल तहसील पटना, जिला सूरजपुर के ग्राम केरता तहसील प्रतापपुर स्थित महान नदी का भ्रमण किया। जांच में ग्राम बरबसपुर में निम्न श्रेणी चूना पत्थर से भरे दो हाइवा, ग्राम लटोरी में रेत से भरा एक हाइवा, ग्राम खड़गवां में रेत से भरा एक टीपर, जिला सरगुजा के ग्राम सकालो में रेत से भरा एक टीपर और अंबिकापुर में रेत से भरे दो टीपर जब्त किए गए।

खान और खनिज अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत सभी वाहनों को जब्त कर नजदीकी थाने में सुरक्षार्थ रखा गया। रायपुर की फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने कोरिया एवं एमसीबी जिलों में अवैध रेत उत्खनन करते कई वाहन पकड़े हैं और रेत घाटों की वीडियोग्राफी की है। टीम सूरजपुर के रेत घाटों की जांच कर रही है। सरगुजा में भी रेत घाटों की जांच की जाएगी। 10 जून के बाद रेत उत्खनन पर रोक के बावजूद रोज बड़ी मात्रा में नदियों से रेत निकाला जा रहा है। जांच में केंद्रीय उड़नदस्ता की संयुक्त टीम एवं जिला स्तरीय टीम उपस्थित रही।