• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

राजामाडा जंगल में दंतैल हाथी का हमला; ग्रामीण ने भागकर बचाई जान, बाइक चकनाचूर

सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत केते एक्सटेंशन के राजामाडा जंगल में शनिवार सुबह लकड़ी काटने गया एक ग्रामीण दंतैल हाथी के हमले से बाल-बाल ब...और पढ़ें

By Asim Sen GuptaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sat, 20 Jun 2026 03:36:28 PM (IST)Updated Date: Sat, 20 Jun 2026 03:36:28 PM (IST)
  • Join करें
राजामाडा जंगल में दंतैल हाथी का हमला; ग्रामीण ने भागकर बचाई जान, बाइक चकनाचूर
हाथी के हमले से बाइक क्षतिग्रस्त

HighLights

  1. शनिवार सुबह लकड़ी लेने गए ग्रामीण पर दौड़ा दंतैल
  2. हाथी के हमले से बाल-बाल बचा ग्रामीण, बाइक क्षतिग्रस्त
  3. परोगिया के वनांचल में हाथियों की धमक से बढ़ा खौफ

नईदुनिया प्रतिनिधि,अंबिकापुर : सरगुजा जिले के वन परिक्षेत्र उदयपुर के हसदेव क्षेत्र अंतर्गत केते एक्सटेंशन के घने राजामाडा जंगल में शनिवार सुबह एक ग्रामीण हाथी के हमले से बाल-बाल बच गया। हाथी ने ग्रामीण पर हमले के लिए दौड़ लगा दी, लेकिन बीच में बाइक आ जाने से उसे भागने का मौका मिल गया। गुस्साए हाथी ने बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीण को इस बात की जानकारी नहीं थी कि जंगल में हाथी है। शनिवार सुबह करीब आठ बजे बाइक से जंगल में लकड़ी लेने गया था। वह जंगल के भीतर लकड़ी काट रहा था, तभी अचानक एक दंतैल हाथी वहां पहुंच गया।


हाथी को अपनी ओर आता देख ग्रामीण घबरा गया। हाथी ने ग्रामीण पर हमला करने के लिए दौड़ लगा दी। ग्रामीण भी बदहवास होकर भागने लगा। इसी दौरान ग्रामीण की बाइक हाथी और उसके बीच आ गई। इसका फायदा उठाकर ग्रामीण मौके से भाग निकला और जान बचाने में सफल रहा। हालांकि हाथी ने गुस्से में बाइक को पैरों से कुचल दिया, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।


स्थानीय लोगों के मुताबिक परोगिया- राजामाडा जंगल क्षेत्र में हाथियों का आवागमन लगातार बना रहता है। यह इलाका घने जंगलों से घिरा है और यहां अक्सर हाथियों की मौजूदगी देखी जाती है। वन विभाग द्वारा लोगों को हाथियों की गतिविधि वाले क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। इस क्षेत्र में वर्तमान में हाथी की उपस्थिति की जानकारी गांववालों को नहीं थी। ग्रामीण की सतर्कता और समय रहते मौके से भाग जाने के कारण बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद से क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल है।विभाग द्वारा इलाके में मुनादी कराकर लोगों को जंगल की ओर न जाने की हिदायत दी जा रही है।