कार्रवाई और जब्ती का पूरा ब्योरा: पढ़ें
मुखबिर की सटीक सूचना: सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को सूचना मिली थी कि तस्कर गौरव जायसवाल मध्यप्रदेश से भारी मात्रा में अवैध शराब लाकर नुनेरा गांव के पंच बृजलाल पैकरा के घर में छुपा कर रखा है।
पंच के घर से 18 पेटियां बरामद: सूचना की तस्दीक कर आबकारी उड़नदस्ता की टीम ने पंच बृजलाल के ठिकाने पर छापा मारा। वहां से 18 पेटियों में भरा मध्यप्रदेश मार्का व्हिस्की (कुल 900 पाव, मात्रा 162 लीटर) बरामद कर जब्त किया गया।
मुख्य तस्कर भी धराया: पूछताछ में पंच बृजलाल ने कबूल किया कि यह शराब भदवाही के गौरव जायसवाल की है। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी गौरव जायसवाल को भी धर दबोचा, जिसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज: आबकारी विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36 और 59(क) के तहत मामला दर्ज किया।
जेल भेजे गए आरोपी: गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता, नगर सैनिक रोहित सोनवानी एवं ओम प्रकाश गुप्ता शामिल रहे।