• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

भिलाई केे युवक बिहार से चला रहे थे ऑनलाइन सट्टा, दुर्ग पुलिस ने तीन को दबोचा, करोड़ों के लेन-देन का खुलासा

तकनीकी साक्ष्यों, बैंक खातों के विश्लेषण, मोबाइल डेटा और डिजिटल ट्रेल के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही थी।

By Mahendra Kumar SahuEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Fri, 31 Jul 2026 08:00:24 PM (IST)Updated Date: Fri, 31 Jul 2026 08:04:11 PM (IST)
भिलाई केे युवक बिहार से चला रहे थे ऑनलाइन सट्टा, दुर्ग पुलिस ने तीन को दबोचा, करोड़ों के लेन-देन का खुलासा
ऑनलाइन सट्टा

नईदुनिया प्रतिनिधि,भिलाई। ऑनलाइन सट्टा और साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार के पटना से संचालित अंतरराज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का राजफाश किया है। थाना खुर्सीपार पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत अभिरक्षा में लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह प्रतिदिन करीब 12 से 15 लाख रुपये तथा प्रतिमाह चार से पांच करोड़ रुपये का आनलाइन वित्तीय लेन-देन कर रहा था।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर शोभराज अग्रवाल ने बताया कि सट्टा के एक पुराने मामले में खुर्सीपार थाना में दर्ज अपराध की विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों, बैंक खातों के विश्लेषण, मोबाइल डेटा और डिजिटल ट्रेल के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही थी।

इसी दौरान गठित विशेष टीम बिहार के पटना पहुंची और स्थानीय स्तर पर सूचना संकलन व तकनीकी निगरानी के बाद नारायण प्लाजा अपार्टमेंट में दबिश देकर आरोपितों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि आरोपित किराये के मकान में रहकर लूडो, कैसीनो, एविएटर, फुटबॉल बेटिंग सहित विभिन्न ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग प्लेटफार्म पर आईडी उपलब्ध कराकर लोगों से दांव लगवाते थे।

हार-जीत की रकम का लेन-देन यूपीआई, नेट बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और म्यूल बैंक खातों के जरिए किया जाता था। जांच से यह भी सामने आया कि गिरोह पहचान छिपाने के लिए लगातार बैंक खाते बदलता रहता था। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान आफताब अहमद (24) निवासी अहमदनगर कैंप-2, भिलाई तथा दानिश खान (24) निवासी कैंप-1, भिलाई के रूप में हुई है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 14 मोबाइल फोन, 14 एटीएम कार्ड, 11 बैंक पासबुक तथा ऑनलाइन सट्टा संचालन में प्रयुक्त अन्य इलेक्ट्रानिक और दस्तावेजी सामग्री जब्त की है। जब्त डिजिटल उपकरणों और बैंक खातों का फारेंसिक व तकनीकी परीक्षण किया जा रहा है, ताकि गिरोह से जुड़े अन्य आरोपितों और लाभार्थियों तक पहुंचा जा सके।