बेटी ने साथियों के साथ मिलकर चुराये घर से सोने के आभूषण, गिरफ्तार, सात तोला सोना बरामद
पूछताछ में आरोपित ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी किए गए सोने के आभूषणों का एक हिस्सा फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखकर राशि प्राप्त की गई तथा शेष ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 21 Mar 2026 09:19:35 PM (IST)Updated Date: Sat, 21 Mar 2026 09:24:53 PM (IST)
चोरी की आरोपी महिला पकड़ी गई।HighLights
- पुलिस ने आरोपित से करीब सात तोला सोना बरामद किया है।
- जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है।
- मामले में संलप्ति अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।
नईदुनिया प्रतिनिधि,भिलाई। घर से सोने के आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित प्रार्थी की पुत्री है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से करीब सात तोला सोना बरामद किया है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है। मामले में संलप्ति अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।
भिलाई भट्टी पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक भिलाई निवासी प्रार्थी नचैय्या ने 21 जनवरी 2026 को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि दो जनवरी 2026 को उनके घर से सोने के आभूषण चोरी हो गए। इसे उनकी पुत्री द्वारा अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी करना बताया गया।
मामले में पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रकरण को विवेचना में लिया । विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा आरोपित एम. श्यामला(26) निवासी सड़क 11, सेक्टर 2 भिलाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपित ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी किए गए सोने के आभूषणों का एक हिस्सा फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखकर राशि प्राप्त की गई तथा शेष आभूषण अपने पास रखना स्वीकार किया।
गिरफ्तार आरोपित प्रार्थी की पुत्री है। पुलिस द्वारा आरोपित के कब्जे से लगभग सात तोला सोना बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपये है। शेष आभूषणों के संबंध में जांच जारी है।