• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

बीच सड़क पर मनचले की धुनाई, भिलाई में पीछा कर रहे युवक को युवती ने चप्पल से पीटा, Video वायरल

भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में एक युवती ने उसका पीछा करने का आरोप लगाते हुए एक युवक को बीच सड़क पर रोककर चप्पल और थप्पड़ों से पीट दिया।

By Mahendra Kumar SahuEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 01 Aug 2026 08:43:24 PM (IST)Updated Date: Sat, 01 Aug 2026 08:43:24 PM (IST)
बीच सड़क पर मनचले की धुनाई, भिलाई में पीछा कर रहे युवक को युवती ने चप्पल से पीटा, Video वायरल
छेड़खानी और पीछा करने पर युवती ने कर डाली पिटाई।

HighLights

  1. भिलाई में मॉल से पीछा कर रहे युवक पर भड़की युवती
  2. स्कूटी सवार युवती ने हिम्मत दिखाकर रोका रास्ता
  3. छेड़खानी और पीछा करने पर युवती ने कर डाली पिटाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में एक युवती ने उसका पीछा करने का आरोप लगाते हुए एक युवक को बीच सड़क पर रोककर चप्पल और थप्पड़ों से पीट दिया। घटना का वीडियो युवती ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पूछताछ के बाद उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

युवक लगातार कर रहा था उसका पीछा

जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार रात की है। युवती स्कूटी से अपने घर लौट रही थी। उसका आरोप है कि स्मृति नगर निवासी 29 वर्षीय युवक लगातार उसका पीछा कर रहा था। कुछ दूरी पर युवक सड़क किनारे खड़ा दिखाई दिया, जिसके बाद युवती ने अपनी स्कूटी रोककर उससे सवाल-जवाब शुरू कर दिए।


वीडियो में युवती युवक से कहती हुई दिखाई देती है, "तुझे क्या लगता है, मैं देखी नहीं तुझे मेरा पीछा करते हुए? क्यों पीछा कर रहा है?" इस पर युवक ने सफाई देते हुए कहा कि वह किसी का इंतजार कर रहा था। युवती ने उसका जवाब नकारते हुए दावा किया कि कुछ महीने पहले भी एक मॉल में यही युवक उसका पीछा कर चुका है और उस समय भी उसने उसका वीडियो बनाया था।

युवक ने मांगी माफी

युवक ने बातचीत के दौरान कहा कि वह युवती से बात करना चाहता था और माफी भी मांगी, लेकिन युवती ने नाराजगी जताते हुए उसकी चप्पल और थप्पड़ों से पिटाई कर दी। इस दौरान उसने कहा कि "तुम जैसे लड़कों के कारण ही लड़कियां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पाती हैं।" घटना देखकर आसपास मौजूद लोग भी मौके पर पहुंच गए और युवक को पकड़ लिया। किसी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में 'पर्यावरण के दुश्मन' कोनोकार्पस पर बैन, राज्य सरकार का बड़ा फैसला, रोपण और बिक्री पर तुरंत रोक

पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की

पुलिस ने युवक को सुपेला थाना लाकर पूछताछ की और उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। युवती का कहना है कि उसने इस बार अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए साहस दिखाया और युवक का सामना किया, ताकि वह दोबारा किसी अन्य युवती का पीछा करने की हिम्मत न कर सके। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।