बीजापुर में सुरक्षा बल को बड़ी सफलता: एक, दो, तीन नहीं माओवादियों के 14 डंप नेस्तनाबूत, हथियार बरामद
बीजापुर जिले के पीडिया और कुप्पागुडा जंगलों में सीआरपीएफ की 199 वाहिनी ने माओवाद विरोधी अभियान चलाया। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने माओवादियों के छि...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 06 Sep 2026 07:54:48 PM (IST)Updated Date: Sun, 06 Sep 2026 08:01:10 PM (IST)
सुरक्षा बल के जवान माओवादी डंप से बरामद हथियार प्रदर्शित करते हुए। - सुरक्षा बलHighLights
- बीजापुर के जंगलों से 14 माओवादी डंप बरामद
- सीआरपीएफ की 199 वाहिनी को मिली बड़ी सफलता
- भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री जब्त
नई दुनिया न्यूज बीजापुर। सीआरपीएफ बल की 199 वाहिनी ने एड्री, हर्रा, नयापारा व सरपंचपारा (पीडिया व कुप्पागुडा) गांव के जंगल इलाके से 14 नक्सल डंप, भारी मात्र में आईईडी और हथियार जब्त किया है। बल के अनुसार पांच सितम्बर को 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान में यह सफलता हासिल की है।
अभियान के दौरान जवानों ने सतर्कता का परिचय देते हुए इलाके की घेराबंदी की तथा चरणबद्ध तरीके से सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया। तलाशी के दौरान नक्सलियों द्वारा भविष्य में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से छिपाकर रखी गई सामग्री बरामद की गई।
आईईडी से लेकर राइफल तक बरामद
बरामद डंप में कुल 7 रायफल जिसमें 303 बोल्ट एक्शन राइफल, भरमार राइफल, 12 बोर राइफल (Country made)- , डेटोनेटर, , कोडेक्स तार, 10 आईईडी, वायरलेस सेट, आईईडी बनाने की वस्तुएं एवं विभिन्न प्रकार का इलेक्ट्रिक सामग्री, नक्सलियों के कपड़े आदि शामिल हैं। डंप से कुल 99 तरह की वस्तुएं बरामद की हैं।
संवेदनशील इलाका रहा है क्षेत्र
एड्री, हर्रा एवं (पीडिया तथा कुप्पागुडा) एवं आसपास का क्षेत्र पूर्व में नक्सली गतिविधियों के लिए संवेदनशील रहा है। सीआरपीएफ की 199 वाहिनी द्वारा लगातार चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के परिणामस्वरूप क्षेत्र में नक्सल प्रभाव समाप्त हो चुका है और स्थानीय ग्रामीणों में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हुई है। इस सफल कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
सुरक्षा बल प्रतिबद्ध
सीआरपीएफ 199 वाहिनी के कमाण्डेंट आनंद कुमार ने बताया कि आम नागरिकों की सुरक्षा, क्षेत्र में शांति एवं विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। 199 वाहिनी द्वारा भविष्य में भी सूचना आधारित अभियानों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा, बल भविष्य में भी क्षेत्र को पूर्णतः नक्सलमुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। अभियान में दर्शन यादव, उप कमाण्डेंट, यंग प्लाटुन निरीक्षक अजीत कुमार डेका, कंपनी कमांडर, कंपनी निरीक्षक नीरज कुमार के सक्रिय रहे।