
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। सावन की औपचारिक शुरुआत से पहले ही बिलासपुर में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। दिनभर आसमान में बादलों का डेरा, ठंडी हवाओं के झोंके और बीच-बीच में हुई हल्की वर्षा ने रविवार को खुशनुमा बना दिया। उमस के बावजूद मौसम का मिजाज राहतभरा रहा। इसका असर यह हुआ कि बड़ी संख्या में लोग परिवार और दोस्तों के साथ कोटा और खूंटााघााट बांध, अरपा नदी और झीलों का रुख कर प्रकृति के मनोहारी दृश्य का आनंद लेते नजर आए।
रविवार को बिलासपुर में दिनभर मौसम शांत रहा, लेकिन आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। बीच-बीच में चली ठंडी हवाओं और हल्की वर्षा की फुहारों ने वातावरण को सुहाना बनाए रखा। शहर के कुछ हिस्सों तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम की इस नरमी ने लोगों को घरों से बाहर निकलने के लिए प्रेरित किया।
अवकाश होने के कारण खुंटाघाट, कोटा बांध और अरपा नदी के तट पर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ रही। कई लोग छलकते बांध के बीच प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते नजर आए, जबकि कुछ युवाओं ने पानी में उतरकर मस्ती भी की। इंटरनेट मीडिया पर बांध, नदी और हरियाली के वीडियो व तस्वीरें पूरे दिन साझा होती रहीं। भीड़ बढ़ने पर कई स्थानों पर पुलिस और वन विभाग के कर्मचारियों को लोगों को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
मौसम विशेषज्ञ अब्दुल सिराज खान के अनुसार 27 जुलाई को बिलासपुर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा तथा कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। 28 और 29 जुलाई को भी दो-तीन दौर में वर्षा के आसार हैं, जबकि 30 जुलाई से एक अगस्त तक हल्की वर्षा का सिलसिला जारी रह सकता है।
यह भी पढ़ें- पिता की अंतिम इच्छा निभाने बेटी ने तोड़ी परंपरा, प्रयागराज पहुंची 9वीं की छात्रा, किया पिंडदान
सैर, सेल्फी और इंटरनेट मीडिया
रविवार को मौसम सुहाना होते ही शहर के पर्यटन स्थलों पर लोगों की चहल-पहल बढ़ गई। बांध व अरपा नदी के किनारे परिवारों ने पिकनिक का आनंद लिया। युवाओं ने बादलों, हरियाली और छलकते पानी के बीच वीडियो और रील्स बनाईं। पूरे दिन इंटरनेट मीडिया पर बिलासपुर के प्राकृतिक नजारों से जुड़े फोटो और वीडियो खूब साझा किए जाते रहे।
इन पांच बातों का रखें ध्यान