• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

चांपा के युवा ने दादा की विरासत को दी नई उड़ान, तंदूरी समोसा पट्टी कई जिलों में बना रही पहचान

चांपा क्षेत्र के सिवनी गांव के युवा उद्यमी जितेंद्र यादव अपनी 100 साल पुरानी पारिवारिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए तंदूरी समोसा पट्टी का सफल व्यवसाय चला ...और पढ़ें

By komal ShuklaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Wed, 05 Aug 2026 11:02:27 AM (IST)Updated Date: Wed, 05 Aug 2026 11:02:27 AM (IST)
चांपा के युवा ने दादा की विरासत को दी नई उड़ान, तंदूरी समोसा पट्टी कई जिलों में बना रही पहचान
युवा जितेंद्र यादव से चर्चा करते पुलिस के अधिकारी

HighLights

  1. 100 साल पुरानी पारिवारिक परंपरा को आधुनिक स्वरूप
  2. कई जिलों में सप्लाई हो रही खास तंदूरी समोसा पट्टी
  3. पुलिस अधिकारियों ने किया उत्पादन केंद्र का निरीक्षण

नईदुनिया न्यूज, जांजगीर : चांपा क्षेत्र के ग्राम सिवनी के युवा उद्यमी जितेंद्र यादव अपनी मेहनत, लगन और पारिवारिक विरासत को आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ाकर क्षेत्र में मिसाल बन गए हैं। उनके यहां तैयार होने वाली तंदूरी समोसा पट्टी (रा मैटेरियल) की मांग लगातार बढ़ रही है।

सिवनी से तैयार यह उत्पाद जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, सक्ती सहित आसपास के कई जिलों में नियमित रूप से भेजा जाता है, जहां इससे तैयार होने वाले तंदूरी समोसे लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। इस व्यवसाय से उन्हें प्रतिवर्ष लगभग चार लाख रुपये की आमदनी हो रही है।


जितेंद्र यादव बताते हैं कि यह केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि उनके परिवार की लगभग 100 वर्ष पुरानी विरासत है। इस कार्य की शुरुआत उनके दादा स्वर्गीय फिरतराम यादव ने चांपा रेलवे स्टेशन के पास की थी। इसके बाद परिवार की दूसरी पीढ़ी ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया और अब तीसरी पीढ़ी के रूप में वे आधुनिक तकनीक, बेहतर गुणवत्ता, स्वच्छ उत्पादन व्यवस्था और नई व्यावसायिक सोच के साथ इसे नई पहचान दिला रहे हैं।

स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर

बढ़ती मांग के कारण उत्पादन का दायरा लगातार बढ़ रहा है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं। गुणवत्तापूर्ण निर्माण और ग्राहकों के भरोसे ने तंदूरी समोसा पट्टी को क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।

यह भी पढ़ें- स्थानांतरण और मंत्रालय के रिलीव आदेश के बावजूद जमे हुए हैं सीईओ: डभरा जनपद में ठप हुआ कामकाज

सीएसपी जांजगीर व चांपा टीआई ने किया निरीक्षण

जांजगीर की नगर पुलिस अधीक्षक योगिता बाली खापर्डे एवं चांपा थाना प्रभारी अशोक वैष्णव ने उत्पादन केंद्र पहुंचकर निर्माण प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशिक्षु उपनिरीक्षक निकिता साहू, रुकसाना बानो एवं गोपी राजपूत भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कच्चे माल, स्वच्छता, गुणवत्ता नियंत्रण, पैकेजिंग एवं उत्पादन प्रणाली का अवलोकन किया।

युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है जितेंद्र

थाना प्रभारी अशोक वैष्णव ने कहा कि मेहनत, गुणवत्ता और ईमानदारी से किया गया कार्य हमेशा सफलता दिलाता है। उन्होंने कहा कि जितेंद्र यादव ने अपनी पारिवारिक विरासत को आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ाकर यह साबित किया है कि गांव से भी सफल उद्योग खड़ा किया जा सकता है। ऐसे युवा आत्मनिर्भर भारत की भावना को मजबूत करने के साथ अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।