• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

रतनपुर में हादसा : एनएच पर खड़े खराब ट्रेलर से भिड़े दो ट्रेलर, केबिन में फंसे चालक, एक गंभीर: एनएच पर खड़े खराब ट्रेलर से भिड़े दो ट्रेलर, केबिन में फंसे चालक, एक गंभीर

रतनपुर के दर्रीपारा मोड़ के पास एनएच पर खड़े खराब ट्रेलर से पीछे से आ रहे दो अन्य ट्रेलर एक के बाद एक टकरा गए। हादसे में दोनों चालकों के केबिन में फंस...और पढ़ें

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Wed, 05 Aug 2026 08:38:21 AM (IST)Updated Date: Wed, 05 Aug 2026 08:38:21 AM (IST)
रतनपुर में हादसा : एनएच पर खड़े खराब ट्रेलर से भिड़े दो ट्रेलर, केबिन में फंसे चालक, एक गंभीर: एनएच पर खड़े खराब ट्रेलर से भिड़े दो ट्रेलर, केबिन में फंसे चालक, एक गंभीर
दुर्घटनाग्रस्त वाहन के केबीन फंसे ड्राइवर को निकालने मशक्कत करते लोग

HighLights

  1. दर्रीपारा मोड़ के पास मंगलवार तड़के हुआ भीषण सड़क हादसा।
  2. कटर से केबिन काटकर बचाई गई चालकों की जान।
  3. ब्रेक डाउन के बाद सड़क पर खड़ा था वाहन।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: रतनपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा मोड़ के पास मंगलवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। एनएच के बीच खराब होकर खड़े एक ट्रेलर को पीछे से आ रहे दो ट्रेलरों ने एक के बाद एक जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों ट्रेलरों के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और चालक अंदर फंस गए। पुलिस और आसपास के लोगों ने कटर से केबिन काटकर दोनों चालकों को बाहर निकाला। एक चालक को गंभीर चोटें आई हैं।

रतनपुर टीआइ निलेश पांडेय ने बताया कि सुबह करीब चार बजे ट्रेलर क्रमांक यूपी 17 एपी 9170 ब्रेक डाउन के कारण सड़क पर खड़ा हो गया था। चालक और परिचालक ने वाहन का इंडिकेटर चालू कर मालिक को सूचना दे दी थी। करीब 4:45 बजे बेलतरा की ओर से आ रहा ट्रेलर सीजी 10 बीजेड 6514 हाईवे पर खड़े वाहन को नहीं देख सका और पीछे से टक्कर मार दी। इसके तुरंत बाद पीछे आ रहा ट्रेलर सीजी 04 एमएक्स 6299 भी पहले ट्रेलर से जा भिड़ा। इसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नीलेश पांडेय पुलिस टीम और डायल-112 के साथ मौके पर पहुंचे।


आसपास के लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। कटर से केबिन काटकर दोनों चालकों को बाहर निकाला गया। एक चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि दूसरे के कमर के नीचे गंभीर चोट लगी है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर के निजी अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद तीनों ट्रेलर राजमार्ग पर आड़े-तिरछे खड़े हो गए, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने क्रेन बुलाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया, जिसके बाद कई घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के रामचंद्र जी मंदिर विवाद में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, संपत्ति और प्रबंधन पर यथास्थिति बरकरार

कटर से काटकर निकाले चालक

हादसे के बाद दोनों ट्रेलरों के केबिन पूरी तरह पिचक गए थे और चालक अंदर फंस गए थे। पुलिस और आसपास के लोगों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया। कटर मशीन से केबिन काटने के बाद दोनों चालकों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

45 मिनट में तीन ट्रेलर बने हादसे का शिकार

सुबह चार बजे एक ट्रेलर खराब होकर एनएच पर खड़ा हुआ था। करीब 45 मिनट बाद पीछे से आए दो तेज रफ्तार ट्रेलर क्रमशः उससे टकरा गए। लगातार हुई तीन वाहनों की भिड़ंत से राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिसे क्रेन की मदद से वाहन हटाने के बाद खुलवाया जा सका।