नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: रेलवे ने ट्रेन यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त लगेज की आनलाइन बुकिंग की नई व्यवस्था शुरू की है। अब यात्री निर्धारित सीमा से अधिक सामान लेकर यात्रा करने से पहले आइआरसीटीसी या रेलवे के पार्सल पोर्टल पर उसकी अग्रिम घोषणा कर आनलाइन शुल्क जमा कर सकते हैं। इससे यात्रा के दौरान ओवर लगेज पर लगने वाले जुर्माने की चिंता नहीं रहेगी।
साथ ही, पार्सल कार्यालय जाकर बुकिंग कराने की झंझट से भी राहत मिलेगी। यात्री टिकट की बुकिंग के समय ही आनलाइन अतिरिक्त सामान बुक कर सकते हैं। फ्लाइट की तरह ट्रेनों के सभी श्रेणी के कोचों में कितने वजन तक लगेज मुफ्त में लेकर जा सकते हैं, यह निर्धारित है। नियमानुसार यात्रियों को छूट के अनुसार ही लगेज लेकर जाने की अनुमति है।
क्षमता से अधिक लगेज पर रेल प्रशासन जांच के दौरान संबंधित यात्रियों पर जुर्माने की कार्रवाई करता है। बिना बुकिंग किए अतिरिक्त सामान के साथ पकड़े जाने पर रेलवे सामान्य दर से छह गुना तक जुर्माना वसूल सकता है। हालांकि इस कार्रवाई के दौरान अक्सर यात्रियों का जवाब यह रहता है कि , उन्हें जानकारी नहीं थी। कई मामले में तो यात्रा पार्सल कार्यालय बुकिंग कराने की झंझट से बचने के लिए ऐसा करते हैं। इन्हीं दिक्कतों को देखते हुए टिकट के समय अतिरिक्त लगेज की आनलाइन बुकिंग कराने की सुविधा दी है। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में दिशानिर्देश जारी इस व्यवस्था को शुक्रवार 31 जुलाई से प्रभावी कर दिया है। जिसका पालन सभी जोन को करना है।
केवल कंफर्म टिकट पर लागू होगी सुविधा
रेलवे बोर्ड द्वारा जारी किए गए नियमों और परिपत्र के अनुसार यह सुविधा केवल उन्हीं यात्रियों को मिलेगी, जिनके पास कंफर्म टिकट है। साथ ही यह भी कहा कि अब पार्सल काउंटर जाकर बुकिंग कराने की झंझट नहीं रहेगी। एसी3-टियर इकोनोमी, एसी चेयरकार के यात्री इस आनलाइन अतिरिक्त बुकिंग का लाभ नहीं ले सकते, क्योंकि इन श्रेणियों में अधिकतम सीमा और मुफ्त दोनों 40 किलोग्राम ही निर्धारित है।
यह भी पढ़ें- 2 से 24 अगस्त तक ट्रेनों में लगेंगे एक्सट्रा डिब्बे! आरआरबी परीक्षा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला
इन श्रेणी के कोच में लागू रहेगी
एसी फर्स्ट क्लास।
एसी- 2 0 फर्स्ट क्लास।
स्लीपर क्लास
सेकंड क्लास ।
जानिए कितने वजन तक छूट, ऊपर होने पर कितना शुल्क
लगेगा श्रेणी छूट शुल्क देकर कितना सामान ले जा सकते हैं?
एसी फर्स्ट क्लास 70 किलो अधिकतम 150 किलो
एसी -2 व फर्स्ट क्लास 50 किलो अधिकतम 100 किलो
स्लीपर क्लास 40 किलो अधिकतम 80 किलो
सेकंड क्लास 35 किलो अधिकतम 70 किलो
घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन एक्स्ट्रा लगेज बुक 3 आसान स्टेप्स-
आइआरसीटीसी या रेलवे के पार्सल पोर्टल पर जाएं।
टिकट बुक करते समय या उसके बाद पोर्टल पर अतिरिक्त वजन की जानकारी दर्ज करें।
बुकिंग के समय शुल्क का भुगतान आनलाइन करें, लगेज बुकिंग पर न्यूनतम शुल्क 30 रुपये हैं।