• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

पिता की अंतिम इच्छा निभाने बेटी ने तोड़ी परंपरा, प्रयागराज पहुंची 9वीं की छात्रा, किया पिंडदान

बिलासपुर के तखतपुर अंतर्गत ग्राम नगोई की कक्षा 9वीं की छात्रा आस्था कौशिक ने श्रेष्ठी कुर्मी समाज की पुरानी परंपरा तोड़कर प्रयागराज में पिता देवनारायण...और पढ़ें

By Dhirendra Kumar SinhaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 27 Jul 2026 08:06:09 AM (IST)Updated Date: Mon, 27 Jul 2026 08:06:09 AM (IST)
पिता की अंतिम इच्छा निभाने बेटी ने तोड़ी परंपरा, प्रयागराज पहुंची 9वीं की छात्रा, किया पिंडदान
आस्था कौशिक प्रयागराज में पिता का पिंडदान करती हुई

HighLights

  1. प्रयागराज में पुरोहितों ने जताई आपत्ति, फौजी चाचा बने ताकत
  2. 'बेटियां माता-पिता की सेवा कर सकती हैं, तो पिंडदान क्यों नहीं?'
  3. बिलासपुर की आस्था ने प्रयागराज में किया पिंडदान

नईदुनिया एक्सक्लूसिव नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: श्रेष्ठी कुर्मी समाज में पहली बार एक बेटी ने अपने पिता का पिंडदान कर वर्षों पुरानी सामाजिक परंपरा को नई दिशा दी है। तखतपुर विकासखंड के ग्राम नगोई निवासी कृषक देवनारायण कौशिक के निधन के बाद उनकी कक्षा नवमीं में पढ़ने वाली बेटी आस्था कौशिक ने प्रयागराज में विधि-विधान से पिंडदान कर पिता की अंतिम इच्छा पूरी की। विरोध, सामाजिक आलोचना और धार्मिक आपत्तियों के बीच उठाया गया यह कदम अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

तखतपुर के ग्राम नगोई निवासी कृषक देवनारायण (गौतम) कौशिक का 20 जुलाई को निधन हो गया। परिवार में पत्नी सुनीता कौशिक, जो शिक्षिका हैं, एक पुत्र तथा दो पुत्री है। बड़ी पुत्री अंबिकापुर में पढ़ाई कर रही है। वहीं, पुत्र अर्थव कौशिक छोटा होने के कारण अंतिम संस्कार के बाद पिंडदान की जिम्मेदारी दूसरी नंबर की बेटी आस्था ने संभाली। आस्था ने बताया कि प्रयागराज में पिंडदान कराने के दौरान पुरोहितों की ओर से आपत्ति भी हुई, वहीं समाज और कुछ रिश्तेदारों की आलोचना का भी सामना करना पड़ा।


हालांकि फूफा, बुआ, मामा, चाचा तथा विशेष रूप से फौजी चाचा मनोज कौशिक का पूरा समर्थन मिला। उन्होंने बताया कि उनके स्वर्गीय दादा तुलसी राम कौशिक द्वारा मनोज कौशिक के पालन-पोषण और उन्हें सेना तक पहुंचाने की प्रेरक कहानी तथा फौजी चाचा के साहस ने उन्हें अपने निर्णय पर अडिग रहने की शक्ति दी। आस्था का कहना है कि यदि बेटियां माता-पिता की सेवा कर सकती हैं तो अंतिम संस्कार और पिंडदान भी कर सकती हैं। उनका मानना है कि धार्मिक परंपराओं में समय के साथ सकारात्मक बदलाव होना चाहिए और बेटियों को सामाजिक संकोच छोड़कर आगे आना चाहिए।

पिता की इच्छा बनी बेटी का संकल्प

सरस्वती शिशु मंदिर, तखतपुर में कक्षा 9वीं की छात्रा आस्था कौशिक बताती हैं कि उनके पिता देवनारायण कौशिक बेटा-बेटी में कभी भेदभाव नहीं करते थे। वे अक्सर परिवार और रिश्तेदारों से कहते थे कि उनकी बेटियां ही उनका सबसे बड़ा सहारा हैं और उनका पिंडदान भी बेटी ही करेगी। पिता के निधन के बाद आस्था ने इसे केवल धार्मिक कर्म नहीं, पिता की अंतिम इच्छा और उनके विश्वास का सम्मान माना।

यह भी पढ़ें : रायपुर के मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग, मरीजों में मची अफरा-तफरी

बेटियां भी निभा सकती हैं अंतिम धर्म आस्था

कौशिक का कहना है कि समाज में बेटियां आज भी कई धार्मिक परंपराओं से दूर रखी जाती हैं। उनका मानना है कि समय के साथ सकारात्मक बदलाव जरूरी है और बेटियों को सामाजिक संकोच छोड़कर आगे आना चाहिए। उन्होंने प्रयागराज में अस्थि पूजन के नाम पर होने वाली अव्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए और कहा कि गांव के पुरोहितों द्वारा विधि-विधान संपन्न कर श्रद्धालुओं को अनावश्यक परेशानी से बचाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : कारगिल युद्ध में हिस्सा ले चुके पूर्व सैनिक से टोल प्लाजा में पार्टनर बनाने के नाम पर 34.40 लाख की ठगी

श्रेष्ठी कुर्मी समाज में पहली पहल, इसलिए आलोचना

आस्था कौशिक ने बताया कि श्रेष्ठी कुर्मी समाज में अब तक किसी बेटी द्वारा पिता का पिंडदान किए जाने की जानकारी उन्हें नहीं है। यही वजह रही कि उनके निर्णय का कई लोगों ने विरोध किया और आलोचना भी की। हालांकि उन्होंने सामाजिक दबाव की परवाह नहीं की। उनका कहना है कि यदि उनके इस कदम से समाज में बेटियों के प्रति सोच बदलेगी तो यह उनके पिता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

यह भी पढ़ें- भविष्य के जल संकट का पक्का इलाज! कोरबा के वाटर हार्वेस्टिंग मॉडल की पीएम मोदी ने की तारीफ

यह भी पढ़ें : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी: चरित्र शंका में उजाड़ा पूरा परिवार, 24 घंटे के भीतर कोरबा पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा