बिलासपुर जेल में डीजी हिमांशु गुप्ता बने टीचर, कैदियों को पढ़ाई अंग्रेजी, दीं कई आधुनिक सौगातें
केंद्रीय जेल बिलासपुर के निरीक्षण के दौरान प्रदेश के डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने शिक्षक बनकर बंदियों की अंग्रेजी की क्लास ली और उन्हें रोजगार व आत्मविश...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 05 Aug 2026 05:07:16 PM (IST)Updated Date: Wed, 05 Aug 2026 05:07:16 PM (IST)
केंद्रीय जेल में डीजी टीचर बन कैदियों को अंग्रेजी पढ़ाते हुए।HighLights
- बिलासपुर जेल में डीजी बने शिक्षक, कैदियों को पढ़ाई अंग्रेजी।
- स्मार्ट बोर्ड, प्रिंटिंग प्रेस और एलईडी बल्ब मशीन की स्वीकृति।
- कैदियों के लिए ऑटोमेटिक रोटी मेकर और २० आरओ मंजूर।
नईदुनिया प्रतिनिधि बिलासपुर: केंद्रीय जेल में बुधवार को उस समय अनोखा माहौल देखने को मिला, जब प्रदेश के डीजी जेल हिमांशु गुप्ता निरीक्षण के दौरान अधिकारी नहीं, बल्कि शिक्षक की भूमिका में नजर आए। उन्होंने जेल में बंद कैदियों की अंग्रेजी की कक्षा ली और उन्हें भाषा सीखने के आसान तरीके, व्यक्तित्व विकास तथा आत्मविश्वास बढ़ाने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कैदियों ने भी उत्साह के साथ कक्षा में भाग लिया और उनसे सवाल पूछे। डीजी जेल ने कहा कि शिक्षा और कौशल विकास किसी भी व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने का सबसे प्रभावी माध्यम है तथा जेल में बिताया गया समय स्वयं को बेहतर बनाने का अवसर भी हो सकता है।
कक्षा के बाद डीजी जेल ने कैदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके जल्द निराकरण के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने जेल परिसर का निरीक्षण कर उद्योग, शिक्षा, भोजन, स्वास्थ्य और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रीय जेल को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने की स्वीकृति भी दी। इनमें जेल उद्योग के लिए कलर ऑफसेट प्रिंटिंग मशीन तथा एलईडी बल्ब और ¹ट्यूबलाइट निर्माण के लिए मशीन सेटअप शामिल है। जेल शिक्षा को आधुनिक बनाने के लिए स्मार्ट बोर्ड तथा लाइब्रेरी में अंग्रेजी समाचार पत्र उपलब्ध कराने की घोषणा की गई।
इसके अलावा कैदियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 20 आरओ वाटर प्यूरीफायर, जेल पाकशाला के लिए ऑटोमेटिक रोटी मेकर मशीन, महिला जेल के लिए इन्वर्टर और कैदियों के लिए दो हजार थाली सेट उपलब्ध कराए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि इन सुविधाओं से जेल की व्यवस्थाएं और अधिक बेहतर होंगी तथा बंदियों को आधुनिक संसाधनों का लाभ मिलेगा।
निरीक्षण के दौरान डीआइजी जेल एसएस तिग्गा, जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी, जेल चिकित्सक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अंग्रेजी की क्लास में दिए सफलता के मंत्र
डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने कैदियों को अंग्रेजी भाषा सीखने के आसान तरीके बताए। उन्होंने कहा कि नई भाषा सीखने से आत्मविश्वास बढ़ता है और रिहाई के बाद रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं। उन्होंने बंदियों को नियमित पढ़ाई, अखबार पढ़ने और रोज अभ्यास करने की सलाह दी। कक्षा के दौरान उन्होंने कई व्यावहारिक उदाहरण देकर अंग्रेजी बोलने और समझने के सरल तरीके समझाए। कैदियों ने भी सक्रियता से भाग लिया और उनसे विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे। डीजी जेल ने कहा कि जेल केवल सजा का स्थान नहीं, बल्कि सुधार और नए जीवन की शुरुआत का केंद्र भी है।
जेल को मिली आधुनिक सुविधाओं की सौगात
निरीक्षण के दौरान डीजी जेल ने केंद्रीय जेल बिलासपुर को कई नई सुविधाएं देने की घोषणा की। जेल उद्योग के लिए कलर ऑफसेट प्रिंटिंग मशीन और एलईडी बल्ब-ट्यूबलाइट निर्माण मशीन सेटअप स्वीकृत किया गया। शिक्षा के लिए स्मार्ट बोर्ड तथा लाइब्रेरी में अंग्रेजी समाचार पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा 20 आरओ वाटर प्यूरीफायर, जेल पाकशाला के लिए ऑटोमेटिक रोटी मेकर मशीन, महिला जेल के लिए इन्वर्टर और कैदियों के लिए दो हजार थाली सेट भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इन सुविधाओं से जेल की कार्यप्रणाली अधिक आधुनिक और व्यवस्थित होगी।