• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

मध्यप्रदेश से आए 3 हाथियों का मरवाही में कहर, 3 दिन में 4 घर तोड़े, राशन खाकर 15 किसानों की फसलें रौंदी

मरवाही वनमंडल के कुम्हारी और चिचगोहना गांव में तीन जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया है। घर में घुसकर राशन खाने और तोड़फोड़ करने की घटना से ग्रामीणों...और पढ़ें

By Shiv SoniEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 07 Aug 2026 12:20:11 PM (IST)Updated Date: Fri, 07 Aug 2026 12:20:11 PM (IST)
मध्यप्रदेश से आए 3 हाथियों का मरवाही में कहर, 3 दिन में 4 घर तोड़े, राशन खाकर 15 किसानों की फसलें रौंदी
कुम्हारी में हाथियों ने एक ग्रामीण के घर में घुसकर राशन खा लिया और कई सामानों को नुकसान पहुंचाया।

HighLights

  1. कुम्हारी व चिचगोहना गांव में दहशत।
  2. रात के सन्नाटे में हाथियों की दस्तक।
  3. हाथियों ने फसलों को बनाया निशाना।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: मरवाही वनमंडल क्षेत्र में हाथियों की आमद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मध्य प्रदेश की ओर से आए तीन जंगली हाथियों के दल ने मरवाही वन परिक्षेत्र के कुम्हारी और चिचगोहना गांव में पहुंचकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। हाथियों के दल ने देर रात कुम्हारी क्षेत्र में एक ग्रामीण के घर में घुसकर राशन खा लिया और कई सामानों को नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद ग्रामीणों में भय का वातावरण बना हुआ है।

पूरी रात लोग डर के साए में रहे और हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखते रहे। ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों के गांव के आसपास पहुंचने से अब उन्हें अपने घरों, खेतों और मवेशियों की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। वर्तमान में क्षेत्र में खेती-बाड़ी का काम चल रहा है। ऐसे समय में हाथियों की मौजूदगी से किसानों की परेशानी बढ़ गई है।


ग्रामीण खेतों में जाने और रात के समय घरों से बाहर निकलने को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं। लोगों को आशंका है कि यदि हाथियों का दल गांवों के आसपास लंबे समय तक रहा तो फसलों और संपत्ति को और नुकसान पहुंच सकता है। इधर, वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की निगरानी कर रही है।

विभागीय अमला हाथियों की लोकेशन और गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। आसपास के गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें- सस्ते पनीर का खेल खत्म! मिलावट पर कार्रवाई होते ही बिलासपुर में दोगुनी हुई दूध की मांग

दो दिन पूर्व

मरवाही वन मंडल में तीन हाथियों के दल ने मध्य प्रदेश सीमा से प्रवेश कर चिचगोहना और घुसरिया गांव में तीन मकान तोड़ दिए और 15 किसानों की फसलें रौंद दीं। वन विभाग ने इलाके में अलर्ट जारी कर दिया है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है।

विभाग की अपील

जंगल की ओर न जाएं मुनादी के माध्यम से वन विभाग अब ग्रामीणों से अपील कर रहा है कि वे शाम होने बाद अकेले जंगल या खेतों की ओर न जाएं। हाथियों के करीब जाने, उन्हें परेशान करने या किसी तरह से छेड़छाड़ करने से बचें। विभाग ने लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल वन अमले को सूचना देने की अपील की है।