
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा आयोजित लेवल-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है । इसके अंतर्गत रेल मंडल चलने तीन एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों में एक-एक अतिरिक्त जनरल कोच और जनशताब्दी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त सेकेंड सिटिंग कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई गई है।
देखें ट्रेन संख्या व नाम कोच का प्रकार कब से कब तक उपलब्ध रहेगा
18249 रायपुर-कोरबा एक्सप्रेस 1 अतिरिक्त जनरल कोच 2 से 23 अगस्त 2026 तक
18250 कोरबा-रायपुर एक्सप्रेस1 अतिरिक्त जनरल कोच 3 से 24 अगस्त 2026 तक
18257 बिलासपुर-चिरमिरी एक्सप्रेस1 अतिरिक्त जनरल कोच 3 से 22 अगस्त 2026 तक
18258 चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस1 अतिरिक्त जनरल कोच 4 से 23 अगस्त 2026 तक
58221 चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर1 अतिरिक्त जनरल कोच 4 से 23 अगस्त 2026 तक
58222 चंदिया रोड-चिरमिरी पैसेंजर1 अतिरिक्त जनरल कोच 4 से 23 अगस्त 2026 तक
12070 गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी 1 अतिरिक्त सेकेंड सिटिंग कोच 2 से 22 अगस्त 2026 तक
12069 रायगढ़-गोंदिया जनशताब्दी1 अतिरिक्त सेकेंड सिटिंग कोच 3 से 23 अगस्त 2026 तक
छात्रों को सीधी राहत: परीक्षा केंद्रों तक समय पर पहुंचने और वापसी के लिए सामान्य डिब्बों की संख्या बढ़ने से धक्का-मुक्की से बचाव होगा।
अस्थायी विस्तार: यह व्यवस्था 2 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक पूरे परीक्षा सत्र के दौरान प्रभावी रहेगी।
जनशताब्दी में ज्यादा सीटें: रायगढ़-गोंदिया रूट की जनशताब्दी में सेकेंड सिटिंग कोच लगने से कन्फर्म सीट का विकल्प बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें- अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी, रेलवे देगा हजारों सैनिकों को रोजगार, 2026 बैच को मिलेगा सीधा लाभ