• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर वक्फ बोर्ड को दान की गई जमीन को निजी बताकर बेचा: दस्तावेजों में हेराफेरी कर पीड़िता से ऐंठे 7 लाख रुपये

बिलासपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में वक्फ बोर्ड को दान की जा चुकी जमीन का डेढ़ करोड़ रुपये में फर्जी सौदा कर सात लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है...और पढ़ें

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 06 Aug 2026 02:13:28 PM (IST)Updated Date: Thu, 06 Aug 2026 02:13:28 PM (IST)
बिलासपुर वक्फ बोर्ड को दान की गई जमीन को निजी बताकर बेचा: दस्तावेजों में हेराफेरी कर पीड़िता से ऐंठे 7 लाख रुपये

HighLights

  1. नजूल न्यायालय से खारिज हो चुका था नामांतरण प्रकरण।
  2. आरोपियों ने क्षेत्रफल और अहम तथ्य छिपाकर दिया झांसा।
  3. सिटी कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र स्थित दान की हुई जमीन के सौदे के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जमीन के दस्तावेजों में गड़बड़ी और महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाकर सात लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने खपरगंज निवासी नबी बक्श और मोहम्मद कासिम के खिलाफ बीएनएस की धारा 3(5) और 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के कश्यप कालोनी निवासी संजना वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपित ने खपरगंज स्थित 3120 वर्गफुट भूमि को अपनी दिवंगत दादी बसारत बी के नाम दर्ज बताते हुए उसे बेचने की बात की थी। दोनों पक्षों के बीच 18 अक्टूबर 2024 को नोटरी के माध्यम से इकरारनामा हुआ और जमीन का सौदा एक करोड़ 60 लाख रुपये में तय किया गया।


सौदे के तहत संजना वर्मा ने बयाने के रूप में सात लाख रुपये चेक के जरिए आरोपित को दे दिए। बाद में जब उन्होंने नजूल विभाग से जमीन संबंधी जानकारी जुटाई तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जांच में पता चला कि भूमि से जुड़े दस्तावेज संदिग्ध हैं तथा संबंधित नामांतरण का प्रकरण नजूल न्यायालय द्वारा 2025 को पहले ही खारिज किया जा चुका है। इसके बावजूद आरोपित ने जमीन को वैध बताते हुए सौदा किया।

यह भी पढ़ें- नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन में चमका बिलासपुर: ई-साक्ष्य और सीसीटीएनएस प्रणाली का उत्कृष्ट संचालन

संजना वर्मा ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने अपनी राशि वापस मांगी तो आरोपित ने चेक दिए, लेकिन दोनों चेक बैंक में पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण बाउंस हो गए। इसके बाद उन्होंने मामले की जांच कराई, जिसमें यह भी सामने आया कि जिस जमीन का रकबा 3120 वर्गफुट बताया गया था, उसका वास्तविक क्षेत्रफल मात्र 430 वर्गफुट है।

शिकायत में यह भी बताया गया है कि संबंधित संपत्ति को बसारत बी ने वर्ष 1970 में वक्फनामे के माध्यम से एक संस्था को दान कर दिया था। इन महत्वपूर्ण तथ्यों को जानबूझकर छिपाया गया और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन का सौदा दिखाकर रुपये हड़प लिए गए।

सिटी कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर दस्तावेजों और बैंक रिकार्ड की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि विवेचना के दौरान सभी दस्तावेजों का परीक्षण कर तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।