बीमारियों का बढ़ा खतरा: दूषित जलापूर्ति के कारण मोहल्ले के बच्चों और बुजुर्गों में उल्टी, दस्त, जैसी गंभीर संक्रामक बीमारियों का खतरा
चक्काजाम का अल्टीमेटम: मोहल्ले वासियों का कहना है कि पानी इतना गंदा है कि उसे नहाने या कपड़े धोने के उपयोग में भी नहीं लाया जा सकता। ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 18 May 2026 09:56:01 AM (IST)Updated Date: Mon, 18 May 2026 09:56:01 AM (IST)
HighLights
- नल से आ रहा काला और बदबूदार पानी
- बिलासपुर में नगर निगम की बड़ी लापरवाही
- मामले में जिम्मेदार अधिकारी साध रहे हैं चुप्पी
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। नया सरकंडा कच्छ गुर्जर भवन के पीछे रहने वाले नागरिक नगर निगम की लापरवाही की वजह से गंदा पानी पीने को मजबूर है। मोहल्लेवासियों ने नगर निगम जोन कमिश्नर आठ से मामले की शिकायत की है। मोहल्ले वासियों का कहना है कि उनके घरों में लगे नलों से साफ पानी की जगह काला गंदा और बदबूदार पानी सप्लाई हो रहा है।
भीषण गर्मी के मौसम में दूषित पानी पीने की मजबूरी बताते हुए गंभीर बिमारियों के फैलने की आशंका जाहिर की है।नया सरकंडा वार्ड नंबर 62 शास्त्री नगर के कुछ घरो में पिछले कई दिनों से मटमैले और काला नाली जैसे बदबूदार पानी की आपूर्ति की जा रही है।
पानी का वीडियो वायरल
लोगो ने जब अपने घरों के नलों से आ रहे पानी का वीडियो और तस्वीरें लेकर जोन क्रमांक आठ के जोन कमिश्नर को आवेदन के माध्यम से बताया है कि नलों से निकलने वाला पानी इतना गंदा है कि उसे कपड़े धोने या नहाने के काम में भी नहीं लाया जा सकता, पीना तो दूर की बात है।
नल से टपक रहा काला बदबूदार पानी, रहवासी परेशा
मोहल्ले वासियों ने बताया कि दूषित जलापूर्ति के कारण बच्चों और बुजुर्गों में उल्टी, दस्त, पेट दर्द और पीलिया जैसी गंभीर संक्रामक बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। त्रस्त नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिनों के भीतर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था शुरू नहीं की गई, तो वे विभाग के दफ्तर का घेराव कर उग्र आंदोलन और चक्काजाम करने के लिए विवश होंगे।