• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

तीन घंटे चला विकास कार्यों को लेकर मंथन, नदारद चार अधिकारियों पर भड़के उप मुख्यमंत्री: शोकॉज नोटिस जारी

बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव की अध्यक्षता में विकास कार्यों की तीन घंटे लंबी समीक्षा बैठक हुई। बैठक से नदारद रहने वाले चार अधिकारियों को शोकाज...और पढ़ें

By kranti namdevEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sun, 09 Aug 2026 08:39:32 AM (IST)Updated Date: Sun, 09 Aug 2026 08:39:32 AM (IST)
तीन घंटे चला विकास कार्यों को लेकर मंथन, नदारद चार अधिकारियों पर भड़के उप मुख्यमंत्री: शोकॉज नोटिस जारी
मंथन कक्ष में उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने जिले में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की

HighLights

  1. मल्हार और रतनपुर के कायाकल्प के लिए बनेगा मास्टरप्लान।
  2. पर्यटन को मिलेगा बूस्टर, अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर उभरेंगे स्थल।
  3. अफसरशाही की सुस्ती पर भड़के प्रभारी मंत्री, दिए कड़ी कार्रवाई के आदेश।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: कलेक्टोरेट के मंथन सभाकक्ष में शनिवार को आयोजित समीक्षा बैठक में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव विकास कार्यों की धीमी गति पर भड़क गए। लगभग तीन घंटे तक चली मैराथन बैठक में अफसरों की क्लास लेते हुए प्रभारी मंत्री ने निर्माण कार्यों में लेतलतीफी और लापरवाही पर सीधे नकेल कसी।

बैठक से बिना किसी सूचना के गायब रहने वाले बिल्हा, कोटा, तखतपुर के जनपद सीईओ और रतनपुर पालिका के सीएमओ पर गाज गिरी और उन्हें तत्काल शोकाज नोटिस थमाने का फरमान जारी कर दिया गया।

समीक्षा बैठक में बिल्हा के बरतोरी-मोहतरा मार्ग में सड़क के ठीक बीचों-बीच बिजली के खंभे खड़े किए जाने की मनमानी सामने आने पर प्रभारी मंत्री का पारा चढ़ गया। उन्होंने इस अजूबे और जानलेवा लापरवाही पर भारी नाराजगी जताते हुए जिला पंचायत सीईओ को 24 घंटे में जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। उपमुख्य मंत्री साफ लफ्जों में चेतावनी दी कि दोषी बिजली विभाग के अफसरों को बख्शा नहीं जाएगा। मंथन में तीन घंटे चली बैठक में जनप्रतिनिधि अधिकारियों के बीच अपनी बात नहीं रख पाए।


बैठक समाप्त होने के बाद कलेक्टर कार्यालय के अंदर ही प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ अलग से बैठक की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों में अफसरशाही की ढिलाई और पहली ही बारिश में शहर के जलमग्न होने का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। प्रभारी मंत्री ने अफसरों को दो टूक हिदायत दी कि जलभराव की स्थायी कार्ययोजना बनाएं और बारिश थमते ही गड्ढे में तब्दील हो चुकी सड़कों का पैचवर्क तत्काल शुरू करें, वरना गाज गिरना तय है।

यह भी पढ़ें- एटीएम से निकलेगा चावल, बिलासपुर सरकंडा में शुरू हुआ अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम: राशन वितरण प्रणाली में ऐतिहासिक बदलाव

सड़क के बीच खंभा, दोषी अफसरों पर तय होगी जिम्मेदारी

निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार और बदइंतजामी की पोल खोलती बरतोरी-मोहतरा सड़क का मामला बैठक में छाया रहा। सड़क के बीच खंभा खड़ा कर देने जैसी गंभीर लापरवाही की जांच जिला पंचायत सीईओ करेंगे। माना जा रहा है कि इस मामले में बिजली विभाग के बड़े इंजीनियरों पर निलंबन की तलवार लटक सकती है।

पर्यटन को बूस्टर, मल्हार और रतनपुर के लिए बनेगा मास्टरप्लान

जिले के दो बड़े ऐतिहासिक व धार्मिक केंद्रों मल्हार और रतनपुर का कायाकल्प करने के लिए बड़े मास्टर प्लान की घोषणा की गई है। इसके तहत दोनों शहरों को समन्वित विकास माडल से जोड़कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन मानचित्र पर उभारने की रणनीति तैयार की जा रही है।

वर्जन

सरकारी पैसे का दुरुपयोग और विकास कार्यों में लेटलतीफी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। अधिकारी वर्तमान के साथ भविष्य को ध्यान में रखकर काम करें। गुणवत्ता से खिलवाड़ करने वाले ठेकेदारों और लापरवाह अफसरों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अरुण साव, उप मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री बिलासपुर