
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल अंतर्गत राजेन्द्र पुल-दीनकर ग्राम सिमरिया स्टेशनों के मध्य नए रेल पुल को दोहरीकरण परियोजना से जोड़ने एवं दीनकर ग्राम सिमरिया-बरौनी के मध्य मुख्य लाइन कनेक्टिविटी कार्य के लिए प्री-नान इंटरलाकिंग एवं नान इंटरलाकिंग कार्य किया जाएगा।
बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस 22843 बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस 25 सितंबर और 02 अक्टूबर 2026 को रद हेगी।
बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस 22844 वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस 26 सितंबर और 03 अक्टूबर 2026 को रद रहेगी।
चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 17007 26 व 29 सितंबर 2026 को चर्लपल्ली से चलने वाली यह ट्रेन अपने सामान्य मार्ग के बजाय किउल-मुंगेर-बरौनी के रास्ते होकर दरभंगा जाएगी।
दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस 17008 25 व 29 सितंबर तथा 02 अक्टूबर 2026 को दरभंगा से रवाना होने वाली यह गाड़ी भी परिवर्तित मार्ग किउल-मुंगेर-बरौनी होकर संचालित होगी।
यह भी पढ़ें- महासमुंद संप्रेषण गृह से 8 किशोर फरार, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान; मुख्य सचिव से मांगा जवाब
यात्रियों के लिए पूर्व सूचना: यात्रा योजना बना रहे बिलासपुर और बिहार रूट के यात्रियों को समय रहते विकल्प तलाशने में आसानी।
तकनीकी विकास कार्य: राजेंद्र पुल-सिमरिया-बरौनी खंड पर दोहरीकरण और मुख्य लाइन कनेक्टिविटी से भविष्य में ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी।
अस्थायी रूट डायवर्जन: चर्लपल्ली-दरभंगा रूट के यात्रियों की ट्रेन रद करने के बजाय वैकल्पिक मार्ग से सेवा जारी रखी गई है।