
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। बुधवार को 64 इंस्पेक्टरों के तबादले के बाद दूसरे दिन गुरुवार को पुलिस मुख्यालय ने 15 इंस्पेक्टरों और एक सब इंस्पेक्टर के तबादले का आदेश जारी किया। डीजीपी अरुणदेव गौतम के हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार, पीएचक्यू में पदस्थ अशफाक अहमद अंसारी को उनके गृह जिले सरगुजा स्थानांतरित किया गया है।
रायपुर कमिश्नरी में पदस्थ शिव नारायण सिंह और उप निरीक्षक देवशरण सिंह को दुर्ग तथा स्वराज त्रिपाठी को सारंगढ़-बिलाईगढ़ भेजा गया है। भुनेश्वर साहू को रायपुर कमिश्नरी, जन्मेजय पांडेय को बलरामपुर-रामानुजगंज से बालोद, दुर्गेश्वरी चौबे को सरगुजा से रायपुर ग्रामीण, रक्षित निरीक्षक विपुल आनंद जांगड़े को कोरिया से धमतरी और दीपक कुमार शर्मा को धमतरी से बस्तर स्थानांतरित किया गया है।
यह भी पढ़ें- GPM कलेक्टर संतोष देवांगन हटाए गए, विजय दयाराम को कमान, छत्तीसगढ़ में दूसरे दिन भी प्रशासनिक फेरबदल, पांच आईएएस बदले
इसके अलावा कपिल देव चंद्रा को बिलासपुर, धर्मेंद्र वैष्णव को जांजगीर-चांपा, रूपेश साहू को राजनांदगांव, रवि सिंह को पुलिस मुख्यालय, दिव्यकांत पांडेय को मुंगेली, प्रकाश राठौर को सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सुदर्शन सिंह ध्रुव को कांकेर भेजा गया है।