
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: हटिया से मुंबई इलाज के लिए जा रहे आठ वर्षीय बच्चे की ट्रेन में मौत हो गई। घटना 12812 हटिया–मुंबई एक्सप्रेस की है। मामले की जानकारी रेल मदद पोर्टल पर के माध्यम से मिलने के बाद रेलवे प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की।
यह भी पढ़ें—
नौवीं की छात्रा की फांसी पर लटकी मिली लाश
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: सिविल लाइन क्षेत्र के मगरपारा में रहने वाली नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली किशोरी की फांसी पर लटकी लाश मिली है। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। अब स्वजन से पूछताछ कर घटना के कारणों की जांच की जा रही है। सिविल लाइन क्षेत्र के मगरपारा में रहने वाले मनोज पांडेय इलेक्ट्रिशियन हैं। उनकी बेटी अंशिका पांडेय नौवीं कक्षा की छात्रा थी।
मनोज ने पुलिस को बताया कि शनिवार की सुबह उनकी बेटी ने मोबाइल खराब होने की बात कही थी। तब उन्होंने रुपये मिलने पर जल्दी ही मोबाइल बनवा देने की बात कही। इसके बाद वे काम पर चले गए। दोपहर को पड़ोसियों ने छात्रा की लाश फांसी के फंदे पर लटकते देखा।
पड़ोसियों ने तत्काल फंदा काटकर छात्रा को नीचे उतारा। आनन-फानन में छात्रा को सिम्स पहुंचाया गया। सिम्स में जांच के बाद डाक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है।
यह भी पढ़ें— बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक, जांच में जुटी पुलिस
पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम जोंधरा के पुराना बाजार में शनिवार दोपहर एक युवक का शव बंद कमरे में फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।पचपेड़ी क्षेत्र के जोंधरा में रहने वाले निर्मल पटेल(38) किसान थे।
शनिवार दोपहर करीब तीन बजे मोहल्ले के लोगों ने घर के अंदर देखा तो निर्मल का शव कमरे में म्यार से बंधी रस्सी के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद तत्काल पचपेड़ी थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कमला पुसाम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की। शव को सुरक्षित रखवाया गया है। रविवार को शव का पीएम कराया जाएगा।