दुर्ग में एक गैस एजेंसी से 838 नग घरेलू गैस सिलिंडर जब्त, स्टाक में गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई
खाद्य नियंत्रक ने बताया कि प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जिले में एलपीजी गैस तथा पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रह ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 20 Mar 2026 07:18:10 PM (IST)Updated Date: Fri, 20 Mar 2026 07:20:47 PM (IST)
दुर्ग l गोल्डन गैस एजेंसी से जब्त सिलिंडर lHighLights
- खाद्य विभाग की टीम द्वारा शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर जांच की गई।
- खाद्य नियंत्रण ने बताया कि गोल्डन गैस एजेंसी एक भागीदार फर्म है।
- इस एक फर्म के दो भागीदार मोहन लाल धुव्र एवं अंशुमन मढरिया है।
नईदुनिया प्रतिनिधि,दुर्ग। खाद्य विभाग द्वारा दुर्ग स्थित गोल्डन गैस एजेंसी में शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की गई। भौतिक सत्यापन के दौरान स्टाक में गड़बड़ी पाए जाने पर यहां बड़ी संख्या में घरेलू व व्यवसायिक सिलिंडर की जब्ती बनाई गई है।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय, नवा रायपुर से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडरों तथा पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था की सतत निगरानी की जा रही है।
इसी परिपेक्ष्य में पद्मनाभपुर स्थित गोल्डन भारत गैस एजेंसी की निरंतर शिकायतें प्राप्त होने पर खाद्य विभाग की टीम द्वारा शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर जांच की गई। खाद्य नियंत्रण अनुराग भदौरिया ने बताया कि गोल्डन गैस एजेंसी एक भागीदार फर्म है। जिसके दो भागीदार मोहन लाल धुव्र एवं अंशुमन मढरिया है।
जांच में भौतिक सत्यापन में स्टाक में अंतर पाये जाने के आधार पर घरेलू गैस सिलिंडर (14.2 किग्रा) खाली 838 नग एवं भरे 48 नग, व्यावसायिक सिलिंडर (19 किग्रा) खाली 63 नग तथा पांच किग्रा सिलिंडर 22 नग (खाली) भागीदार अंशुमन मढरिया से जब्त किया गया।
खाद्य नियंत्रक ने बताया कि प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जिले में एलपीजी गैस तथा पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे, जिससे आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।