• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग

दुर्ग में सरेराह खूनी वारदात! लूट का विरोध करने पर उपसरपंच की चाकू मार कर हत्या, बदमाश फरार

दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा थाना क्षेत्र में धमधा रोड पर रविवार देर रात लूट का विरोध करने पर ग्राम तुमाकला के उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की 4 बदमाशों ने ...और पढ़ें

By Mahendra Kumar SahuEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 03 Aug 2026 01:36:02 PM (IST)Updated Date: Mon, 03 Aug 2026 01:36:02 PM (IST)
दुर्ग में सरेराह खूनी वारदात! लूट का विरोध करने पर उपसरपंच की चाकू मार कर हत्या, बदमाश फरार
प्रतीकात्मक चित्र (एआइ निर्मित)

HighLights

  1. लूट के दौरान उपसरपंच की चाकू मारकर हत्या
  2. मोबाइल और नकदी लेकर फरार हुए बदमाश
  3. आरोपियों की तलाश में नाकेबंदी की जा रही है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, दुर्ग : जिले के जेवरा सिरसा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात लूटपाट का विरोध करना ग्राम तुमाकला के उपसरपंच को भारी पड़ गया। धमधा रोड पर करहीडीह और चिखली चौक के बीच चार बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित उनका मोबाइल फोन और करीब चार हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने हत्या और लूट का मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम तुमाकला के उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप रविवार रात भिलाई से अपने गांव लौट रहे थे। उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था। रास्ते में एक बाइक पर सवार चार युवकों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने मोबाइल और नकदी लूटने का प्रयास किया। प्रकाश सिंह द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपितों ने उन पर चाकू से कई वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ मौजूद व्यक्ति किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला।


क्या हुआ था उस रात ? वारदात का पूरा घटनाक्रम पढ़ें :-

भिलाई से गांव लौट रहे थे उपसरपंच: रविवार देर रात ग्राम तुमाकला के उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप अपने एक साथी के साथ बाइक से भिलाई से अपने गांव लौट रहे थे।

चिखली चौक के पास बदमाशों ने घेरा: धमधा रोड पर करहीडीह और चिखली चौक के बीच एक ही बाइक पर सवार 4 अज्ञात युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया।

लूटपाट का विरोध पड़ा भारी: बदमाशों ने उपसरपंच से मोबाइल और नकदी छीनने की कोशिश की। प्रकाश सिंह द्वारा निडर होकर विरोध करने पर बदमाशों ने उन पर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए।

मौके पर ही मौत, साथी ने बचाई जान: अत्यधिक खून बह जाने के कारण उपसरपंच प्रकाश सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उनके साथ मौजूद साथी किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागने में सफल रहा।

मोबाइल व नकदी लेकर बदमाश फरार: वारदात के बाद चारों आरोपी मृतक का मोबाइल फोन और जेब में रखे लगभग 4 हजार रुपये नकद लूटकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले।

सरपंच पति थे मृतक, पुलिस जांच तेज: मृतक प्रकाश सिंह तुमाकला के उपसरपंच थे, जबकि उनकी पत्नी देवती बाई कश्यप वर्तमान में गांव की सरपंच हैं। सूचना मिलते ही जेवरा सिरसा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और नाकेबंदी कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- जशपुर में जमीन विवाद और इश्क में कत्ल: प्रेमिका संग मिलकर बेटे ने की मां की हत्या

घटना की सूचना मिलते ही जेवरा सिरसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।