• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग

दुर्ग में बिल्डरों के ठिकानों पर ED की दबिश, सजल जैन-विश्वास गुप्ता के यहां जांच; CRPF तैनात

दुर्ग में रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े सजल जैन और विश्वास गुप्ता के ठिकानों पर ईडी ने गुरुवार सुबह एक साथ दबिश दी। दोनों जगह दस्तावेजों की जांच जारी ह...और पढ़ें

By T Surya RaoEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 20 Aug 2026 03:52:56 PM (IST)Updated Date: Thu, 20 Aug 2026 04:01:44 PM (IST)
दुर्ग में बिल्डरों के ठिकानों पर ED की दबिश, सजल जैन-विश्वास गुप्ता के यहां जांच; CRPF तैनात
दुर्ग में बिल्डरों के ठिकानों पर ED की दबिश। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. ईडी की सात सदस्यीय टीम ने दोनों ठिकानों पर छापा मारा।
  2. कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ जवान तैनात रहे।
  3. दोनों कारोबारी लंबे समय से दुर्ग रियल एस्टेट में सक्रिय हैं।

नईदुनिया प्रतिनिधि, दुर्ग: शहर में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गया, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े बिल्डर सजल जैन और विश्वास गुप्ता के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। ईडी की टीम में सात अधिकारी शामिल बताए जा रहे हैं। दोनों ठिकानों पर ईडी की जांच और दस्तावेजों की पड़ताल की कार्रवाई फिलहाल जारी है।

छापे की कार्रवाई को पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। जांच के दौरान ईडी के अधिकारी मीडिया से बातचीत करने से बच रहे हैं। कार्रवाई स्थल पर सुरक्षा के मद्देनजर सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है। स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद ईडी की टीम ने उन्हें कार्रवाई की जानकारी दी।


कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष से करीबी की चर्चा

सजल जैन और विश्वास गुप्ता को कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल का करीबी बताया जाता रहा है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों का रियल एस्टेट कारोबार दुर्ग में लंबे समय से सक्रिय है। यह भी चर्चा है कि कई अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों की रकम इनके रियल एस्टेट कारोबार में निवेश होने की बात सामने आती रही है। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

बताया जाता है कि सजल जैन और विश्वास गुप्ता के ठिकानों पर पूर्व में एसीबी की कार्रवाई भी हो चुकी है। अब ईडी की ताजा कार्रवाई से रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े पुराने मामलों और कथित वित्तीय लेनदेन को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि ईडी की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि मौजूदा कार्रवाई किस मामले या किस वित्तीय जांच के सिलसिले में की जा रही है।

दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकार्ड की जांच की संभावना

ईडी की टीम द्वारा दोनों ठिकानों पर दस्तावेज, संपत्तियों से जुड़े रिकार्ड, वित्तीय लेनदेन और अन्य महत्वपूर्ण कागजातों की जांच किए जाने की संभावना है। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और डिजिटल रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा सकती है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि जांच एजेंसी को क्या-क्या हासिल हुआ।

फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है और बरामदगी अथवा जब्ती से संबंधित कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।