• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग

दुर्ग में महिला कर्मचारी के वेतन में 1.49 लाख का गबन! हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी के कुलसचिव गिरफ्तार

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की एक दैनिक वेतनभोगी महिला कर्मचारी के वेतन से 1 लाख 49 हजार 384 रुपये के कथित गबन के मामले में मोहन नगर पुलिस ने विश्वविद्य...और पढ़ें

By Mahendra Kumar SahuEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 03 Aug 2026 06:21:22 PM (IST)Updated Date: Mon, 03 Aug 2026 06:21:22 PM (IST)
दुर्ग में महिला कर्मचारी के वेतन में 1.49 लाख का गबन! हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी के कुलसचिव गिरफ्तार
हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी के कुलसचिव गिरफ्तार

HighLights

  1. हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार 1.49 लाख गबन में गिरफ्तार
  2. कर्मचारी के वेतन से यूपीआई-पेटीएम द्वारा ऐंठता था रकम
  3. मोहन नगर पुलिस ने BNS की धारा 316(4) में दर्ज किया मामला

नईदुनिया प्रतिनिधि, दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की एक दैनिक वेतनभोगी महिला कर्मचारी के वेतन से 1 लाख 49 हजार 384 रुपये के कथित गबन के मामले में मोहन नगर पुलिस ने विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेन्द्र कुमार कुलदीप (51) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(4) के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जांच समिति की रिपोर्ट में हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला कर्मचारी शुभांगी मराठे ने कुलपति को शिकायत दी थी, जिसके बाद विश्वविद्यालय द्वारा गठित जांच समिति ने मामले की जांच की। रिपोर्ट, बैंक अभिलेखों और यूपीआई लेन-देन के परीक्षण में पाया गया कि पीड़िता को प्रतिमाह 11,515 रुपये वेतन मिलता था, लेकिन आरोपित कुलसचिव कथित रूप से उसे केवल 2,200 रुपये ही देता था।


शेष राशि दबाव बनाकर फोन पे और पेटीएम के माध्यम से उदय कुलदीप के खाते में ट्रांसफर करवाई जाती थी। जांच में सामने आया कि 6 फरवरी 2025 से 4 जुलाई 2026 के बीच इस तरीके से कुल 1,49,384 रुपये का गबन किया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन की जांच रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मोहन नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित से पूछताछ की।

प्रशासनिक पद के दुरुपयोग और UPI ट्रांजेक्शन के सबूतों के आधार पर कार्रवाई

अपराध की पुष्टि होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपित ने अपने प्रशासनिक पद का दुरुपयोग करते हुए मातहत कर्मचारी पर दबाव बनाकर उसके वेतन की राशि का अधिकांश हिस्सा डिजिटल भुगतान माध्यमों से अपने परिचित के खाते में स्थानांतरित कराया। मामले में बैंक दस्तावेज, यूपीआई ट्रांजेक्शन और अन्य अभिलेख जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस ने बताया कि प्रकरण की आगे की विवेचना जारी है।

यह भी पढ़ें- भोपाल की संकरी गलियों में सेहत से खिलवाड़! आयुष डॉक्टर खुलेआम बांट रहे एलोपैथिक दवाएं