• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जगदलपुर

जगदलपुर में मुस्लिम युवक से शादी पर आहत पिता ने किया जीवित बेटी का पिंडदान, तोड़े सभी रिश्ते

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक पिता ने अपनी जीवित पुत्री सिमरन दत्ता का शास्त्रीय विधि-विधान से पिंडदान कर दिया है। पुत्री द्वारा धर्म बदलकर विवाह करने स...और पढ़ें

By Vinod SinghEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Sun, 20 Sep 2026 05:19:29 PM (IST)Updated Date: Sun, 20 Sep 2026 05:22:14 PM (IST)
जगदलपुर में मुस्लिम युवक से शादी पर आहत पिता ने किया जीवित बेटी का पिंडदान, तोड़े सभी रिश्ते
सुजान दत्ता पिंडदान करते हुए। - स्वयं

HighLights

  1. जिंदा पुत्री का पिता ने पिंडदान किया
  2. पुत्री ने मुस्लिम युवक से विवाह किया
  3. लव जिहाद का आरोप लगाकर संबंध तोड़े

विनोद सिंह, नईदुनिया, जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के धरमपुरा क्रमांक 3 के रहने वाले सुजान दत्ता ने अपनी ही जीवित पुत्री का पिंडदान किया है। मामला कथित तौर पर लव जिहाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, जिससे पूरा परिवार बुरी तरह आहत था।

सुजान दत्ता ने अपनी पुत्री सिमरन दत्ता के एक मुस्लिम युवक के बहकावे में आकर विवाह करने और धर्म परिवर्तन करने के फैसले के विरोध में यह कदम उठाया है। परिवार की तमाम समझाइश के बाद भी जब पुत्री अपने निर्णय पर अडिग रही, तो पिता ने यह कठोर फैसला लिया।


शास्त्रीय विधि-विधान से किया गया पिंडदान

रविवार को सुजोन दत्ता ने अपने निवास पर ही पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच सिर मुंडवाकर अपनी पुत्री का पिंडदान किया। इसके साथ ही उन्होंने विधि-विधान से पश्चाताप करते हुए अपनी पुत्री के साथ आजीवन सभी प्रकार के पारिवारिक संबंध विच्छेद कर लिए। उन्होंने एक सार्वजनिक घोषणा पत्र भी जारी किया है, जिसमें यह स्पष्ट किया गया है कि अब से उनका इस पुत्री से कोई भी रिश्ता नहीं है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि यह उनके कलेजे पर पत्थर रखने जैसा फैसला था, लेकिन संस्कारों और संस्कृति की रक्षा के लिए उन्हें ऐसा करना पड़ा।

समाज ने की समर्थन और सराहना

घटना की सूचना मिलने पर निखिल भारत बंगाली समन्वय समिति बस्तर संभाग के अध्यक्ष जीवानंद हालदार सहित कई अन्य पदाधिकारी सुजान दत्ता के घर पहुंचे। समाज के प्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और पिता के इस साहसिक कदम की पूरी सराहना की।

लव जिहाद से बचना जरूरी

समाज का मानना है कि वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे लव जिहाद जैसे मामलों से अपनी बेटियों को बचाना और जागरूक रहना बेहद आवश्यक है। समाज ने यह भी संदेश दिया है कि हर माता-पिता को अपने बच्चों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़कर रखना चाहिए, ताकि ऐसे अप्रिय हालातों से बचा जा सके।