• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जगदलपुर

Chattisgarh ACB Action: शिक्षक से एरियर्स की राशि दिलाने ली 10 हजार की रिश्वत, कोंटा बीईओ गिरफ्तार

सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एसीबी ने कार्रवाई करते हुए बीईओ चंद्र कुमार यारदा को दस हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते गिरफ्त...और पढ़ें

By Vinod SinghEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Wed, 02 Sep 2026 06:08:10 PM (IST)Updated Date: Wed, 02 Sep 2026 06:09:40 PM (IST)
Chattisgarh ACB Action: शिक्षक से एरियर्स की राशि दिलाने ली 10 हजार की रिश्वत, कोंटा बीईओ गिरफ्तार
एसीबी की कार्रवाई में गिरफ्तार कोंटा बीईओ। - एआई

HighLights

  1. कोंटा बीईओ चंद्र कुमार यारदा दस हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
  2. एसीबी ने शिकायत के बाद कार्यालय में योजनाबद्ध कार्रवाई की
  3. शिक्षकों से एरियर्स राशि बनाने के एवज में रिश्वत मांगने आरोप

नईदुनिया प्रतिनिधि, सुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बुधवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की। एसीबी की टीम ने कोंटा स्थित विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में दबिश देकर बीईओ चंद्र कुमार यारदा को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। फिलहाल एसीबी की टीम मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कोंटा बीईओ कार्यालय में पदस्थ अधिकारी पर शिक्षकों से एरियर्स की राशि तैयार करने के एवज में कथित रूप से पैसे मांगने का आरोप था। इस संबंध में शिकायत एसीबी तक पहुंची थी। शिकायत के आधार पर ब्यूरो ने मामले की जानकारी जुटाई और इसके बाद कार्रवाई की योजना तैयार की।


शिकायत के बाद कार्यालय पहुंची एसीबी टीम

शिकायत की जांच के बाद एसीबी की टीम बुधवार को कोंटा बीईओ कार्यालय पहुंची। कार्रवाई के दौरान अधिकारी को दस हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े जाने की जानकारी सामने आई है। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम ने कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों से भी मामले से संबंधित जानकारी जुटाई।

दस्तावेज और रिकॉर्ड खंगाल रही टीम

कार्रवाई के बाद एसीबी की टीम ने बीईओ कार्यालय में मौजूद दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी। अधिकारियों की ओर से मामले से जुड़े कागजात, लेनदेन और एरियर्स राशि तैयार करने की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई से शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

कोंटा बीईओ कार्यालय में एसीबी की कार्रवाई की खबर फैलते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। कार्यालय में काफी देर तक जांच और पूछताछ की कार्रवाई चलती रही। फिलहाल एसीबी की जांच जारी है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही रिश्वत की रकम और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का आधिकारिक रूप से विस्तृत खुलासा होने की उम्मीद है।