• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर चांपा

चांपा की बेटी अंशिका का विज्ञान मेले में जलवा! वाटर पॉल्यूशन मॉडल बनाकर पाई बड़ी उपलब्धि

चांपा के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित विज्ञान मेले में कक्षा 11वीं की छात्रा अंशिका ऐरन अग्रवाल ने जल प्रदूषण पर आकर्षक माडल प्रस्तुत किया। उनकी इस ब...और पढ़ें

By komal ShuklaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 07 Aug 2026 08:54:02 AM (IST)Updated Date: Fri, 07 Aug 2026 08:54:02 AM (IST)
चांपा की बेटी अंशिका का विज्ञान मेले में जलवा! वाटर पॉल्यूशन मॉडल बनाकर पाई बड़ी उपलब्धि
जल प्रदूषण माडल के साथ अंशिका

HighLights

  1. सरस्वती शिशु मंदिर चांपा में विज्ञान मेले का आयोजन।
  2. जल प्रदूषण के कारण और बचाव के उपायों को बेहतरीन ढंग से समझाया।
  3. अंशिका की सफलता पर शिक्षकों और परिजनों ने दी बधाई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, चांपा : भारतीय रसायन विज्ञान के जनक डा. प्रफुल्ल चंद्र राय की जयंती के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर, चांपा में विद्यालय स्तरीय विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, अनुसंधान और विज्ञान के प्रति जिज्ञासा विकसित करना था। मेले में विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक माडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

तरुण वर्ग की कक्षा 11वीं की छात्रा अंशिका ऐरन अग्रवाल ने ''वाटर पाल्यूशन (जल प्रदूषण)'' विषय पर आकर्षक वैज्ञानिक माडल तैयार कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने जल प्रदूषण के कारण, उसके दुष्प्रभाव तथा बचाव के उपायों को सरल एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।


उनके माडल और प्रस्तुति की शिक्षकों एवं उपस्थित अतिथियों ने मुक्तकंठ से सराहना की। अंशिका चांपा के बरपाली चौक, स्टेशन रोड स्थित डागा कालोनी निवासी अजय-मधु ऐरन अग्रवाल की पुत्री हैं। उनकी उपलब्धि पर दादी कमला देवी अग्रवाल, छोटे भाई लक्ष्य अग्रवाल सहित पूरे परिवार तथा विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकों ने शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें- सक्ती के एकलव्य छात्रावास में नवमीं के छात्र की संदिग्ध मौत: बाथरूम में मिला इकलौते बेटे का शव

उल्लेखनीय है कि अंशिका इससे पहले कक्षा 8वीं, 9वीं और 10वीं में भी वर्षा जल संरक्षण (रेन हार्वेस्टिंग) विषय पर उत्कृष्ट वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत कर प्रशंसा प्राप्त कर चुकी हैं। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चेतना और नवाचार की भावना को बढ़ावा देने का प्रभावी माध्यम हैं।