• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर चांपा

जांजगीर में लिफ्ट देने की इंसानियत पड़ी भारी: दो नाबालिगों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर की चौकीदार की हत्या

जांजगीर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में लिफ्ट देने वाले चौकीदार राजेंद्र सूर्यवंशी की दो नाबालिगों ने पैसे मांगने और विरोध करने पर चाकू मारकर हत्या कर दी ...और पढ़ें

By komal ShuklaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 04 Aug 2026 10:28:35 AM (IST)Updated Date: Tue, 04 Aug 2026 10:28:35 AM (IST)
जांजगीर में लिफ्ट देने की इंसानियत पड़ी भारी: दो नाबालिगों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर की चौकीदार की हत्या
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. जांजगीर में हुई निर्मम वारदात से सनसनी
  2. सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई
  3. नशे के आदी और आपराधिक प्रवृत्ति के हैं आरोपी

नईदुनिया प्रतिनिधि, जांजगीर : दो नाबालिगों ने सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार की रात लिफ्ट देने वाले युवक की चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान ग्राम खोखरा निवासी राजेंद्र सूर्यवंशी के रूप में हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिग आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में दोनों को नशे का आदी और आपराधिक प्रवृत्ति का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार राजेंद्र सूर्यवंशी ग्राम कुलीपोटा स्थित एक कबाड़ दुकान में चौकीदारी का काम करते थे। रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे वे अपने घर से बाइक पर ड्यूटी के लिए निकले थे। जांजगीर में मुख्य नहर के पास होंडा शोरूम के समीप पैदल जा रहे दो नाबालिगों ने उनसे लिफ्ट मांगी। मानवता के नाते राजेंद्र ने दोनों को अपनी बाइक पर बैठा लिया।


कुछ दूरी तय करने के बाद दोनों युवकों ने राजेंद्र से पैसे मांगने शुरू कर दिए। जब उन्होंने पैसे देने से मना किया तो आरोपितों ने चलती बाइक पर ही चाकू से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए राजेंद्र बाइक से कूद गए, लेकिन दोनों हमलावरों ने उनका पीछा कर उन्हें पकड़ लिया और चाकू से लगातार वार किए। गंभीर रूप से घायल राजेंद्र को आसपास के लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- अधिग्रहण व मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक गलत: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के साक्ष्यों और त्वरित कार्रवाई के आधार पर दोनों नाबालिग आरोपितों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपित जांजगीर के ही निवासी हैं और नाबालिग हैं।

प्रारंभिक पूछताछ में उनके नशे के आदी होने तथा आपराधिक प्रवृत्ति के होने की जानकारी मिली है। इस निर्मम हत्या से शहर में दहशत का माहौल है, वहीं मृतक के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।