
घटना दिनांक को विवाद से छुटकारा पाने के लिए श्यामपति बाई और भूषण राम ने मिल कर हरावती बाई की हत्या कर शव को घर में ही छिपा दिया था। शव से दुर्गध आने पर आरोपितो ने मिल कर शव को निर्माणाधीन आंगनबाड़ी के पास बालू के ढेर में दबा दिया। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने फावड़ा सहित अन्य समान जब्त किया है। हत्या के इस मामले में पुलिस ने भूषण राम (29) श्यामपति बाई और बुधपति बाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बालू के ढेर से बरामद हुआ शव: एफएसएल FSLऔर पुलिस टीम ने बंद मकान का ताला तोड़कर जांच की, तो घर के भीतर कुछ नहीं मिला। पास ही निर्माणाधीन आंगनबाड़ी के पास बालू के ढेर की तलाशी लेने पर दबी हुई अवस्था में महिला हरावती बाई का शव बरामद हुआ।
अंतिम संस्कार से गायब रहा बेटा: पुलिस ने बीएनएस BNS की धारा 103(1) और 238 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। शव मिलने और अंतिम संस्कार के दौरान मृतका का बेटा भूषण राम 29 वर्ष मौके से गायब था, जिससे पुलिस का संदेह गहरा गया।
हिरासत में लेते ही कबूला गुनाह: पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो बेटे भूषण राम ने पूरी साजिश उगल दी। उसने बताया कि उसका पड़ोस की श्यामपति बाई से प्रेम संबंध था, जबकि मृतका मां का श्यामपति से लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम: मां-बेटे के बीच रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर भूषण और उसकी प्रेमिका श्यामपति ने मिलकर हरावती बाई की हत्या कर दी। शव सड़ने लगा तो फावड़े से बालू के ढेर में गड्ढा खोदकर उसे दबा दिया।
३ आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल जब्त: पुलिस ने आरोपी बेटे भूषण राम 29, प्रेमिका श्यामपति बाई और बुधपति बाई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा व अन्य सामग्री जब्त कर तीनों को जेल भेज दिया गया है।