• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कवर्धा

मई में होने वाली थी शादी, उससे पहले जेल पहुंचा कांग्रेस नेता, मुस्लिम युवती ने लगाया 10 साल तक दुष्कर्म का आरोप

अपनी शादी की तैयारियों के बीच दुष्कर्म के आरोप में रविवार को किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी को गिरफ्तार किया गया है।

By Ramkrishna DongreEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 26 Apr 2026 09:12:54 PM (IST)Updated Date: Sun, 26 Apr 2026 09:12:54 PM (IST)
  • Join करें
मई में होने वाली थी शादी, उससे पहले जेल पहुंचा कांग्रेस नेता, मुस्लिम युवती ने लगाया 10 साल तक दुष्कर्म का आरोप
आरोपित रवि चंद्रवंशी।

HighLights

  1. शादी की तैयारियों के बीच कांग्रेस नेता गिरफ्तार
  2. सगाई और शादी के बीच जेल पहुंचे रवि चंद्रवंशी
  3. युवती ने लगाया 10 साल तक दुष्कर्म का आरोप

नईदुनिया प्रतिनिधि, कवर्धा। अपनी शादी की तैयारियों के बीच दुष्कर्म के आरोप में रविवार को किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी को गिरफ्तार किया गया है। उसकी गिरफ्तारी रायपुर से की गई है। आरोपित पर शादी का झांसा देकर पिछले दस वर्षों से मुस्लिम युवती से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि पांडातराई क्षेत्र की एक 28 वर्षीय युवती ने महिला थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

10 साल की जान-पहचान और शोषण का आरोप

युवती ने बताया है कि आरोपित रवि चंद्रवंशी से उसकी मुलाकात लगभग 10 साल पहले पढ़ाई के दौरान पांडातराई में हुई थी। जान-पहचान बढ़ने पर आरोपित ने शादी का प्रस्ताव रखा। आरोप है कि 15 अगस्त, 2016 को रवि ने पहली बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद शादी का झांसा देकर वह लगातार पीड़िता का शोषण करता रहा। इसके बाद छह मार्च 2021 को आरोपित ने कथित तौर पर एक 'विवाह इकरारनामा' लिखवाया और आर्य समाज में शादी का सर्टिफिकेट बनवाकर पीड़िता को भ्रम में रखा।


धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी

इसके बावजूद उसने सामाजिक रूप से शादी स्वीकार नहीं की और अलग-अलग होटलों में ले जाकर शोषण जारी रखा। आखिरी बार 12 फरवरी को रायपुर के एक होटल में शारीरिक संबंध बनाए गए। अब आरोपित ने अलग समाज का हवाला देकर शादी से इनकार कर दिया है और किसी अन्य लड़की से सगाई कर ली है। मई के पहले सप्ताह में विवाह करने की तैयारी कर रहा था। पीड़िता का आरोप है कि रिपोर्ट करने पर आरोपित उसे और उसके परिवार को जान से मारने और उठाने की धमकी दे रहा है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के जंगलों में काले हिरणों की वापसी, बार नवापारा में संख्या 200 के पार, पीएम मोदी ने 'मन की बात' में सराहा

पुलिस की निष्पक्ष जांच का आश्वासन

युवती फिलहाल रायपुर में रहती है। डीएसपी आशीष शुक्ला ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच पूरी निष्पक्षता के साथ की जा रही है और सभी पहलुओं की जांच कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून के अनुसार हर बिंदु पर जांच की जाएगी।