सेना में भर्ती का सुनहरा मौका: अग्निवीर अभ्यर्थियों के लिए छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग देगा फ्री कोचिंग, जल्द करें आवेदन
Agniveer Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग ने अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए फ्री कोचिंग की सुविधा शुरू की है। ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 11 Apr 2026 09:16:53 AM (IST)Updated Date: Sat, 11 Apr 2026 09:16:53 AM (IST)
अग्निवीर लिखित परीक्षा 2026: युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग (प्रतीकात्मक फोटो)HighLights
- रोजगार विभाग ने आमंत्रित किए ऑनलाइन आवेदन
- 1 जून से संभावित लिखित परीक्षा आयोजित होगी
- आवेदन से पहले रोजगार कार्यालय पंजीयन अनिवार्य
नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा: भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती (Agniveer Recruitment 2026) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग द्वारा इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग (Free Online Coaching) की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
आवेदन प्रक्रिया और समयसीमा
अग्निवीर भर्ती के लिए 13 फरवरी 2026 से 1 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी की गई थी। अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के तहत लिखित परीक्षा आयोजित की जानी है।
परीक्षा की संभावित तिथि
सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के अनुसार, पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए 1 जून से 15 जून 2026 के बीच ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित किए जाने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह कोचिंग सुविधा शुरू की गई है।
निशुल्क कोचिंग का लाभ कैसे लें?
जो अभ्यर्थी इस निशुल्क प्रशिक्षण का लाभ उठाना चाहते हैं, उन्हें रोजगार विभाग की वेबसाइट पर जाकर निर्धारित लिंक के माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन से पहले रोजगार कार्यालय में पंजीयन अनिवार्य है।
विभाग की अपील
रोजगार विभाग ने युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं और लिखित परीक्षा की बेहतर तैयारी कर अपने चयन की संभावनाओं को मजबूत करें।