• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

मुश्किल राह पर नन्हे कदमों का सहारा बनी माँ, कटघोरा के जंगल से वायरल हुआ हथनी का खूबसूरत वीडियो

कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल स्थित मातीन जंगल में हथनी की ममता का खूबसूरत दृश्य कैमरे में कैद हुआ। रेतीले रास्ते पर अपने नवजात बच्चे को आसानी से चलाने ...और पढ़ें

By Devendra GuptaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 01 Sep 2026 10:51:21 PM (IST)Updated Date: Tue, 01 Sep 2026 10:51:21 PM (IST)
मुश्किल राह पर नन्हे कदमों का सहारा बनी माँ, कटघोरा के जंगल से वायरल हुआ हथनी का खूबसूरत वीडियो

HighLights

  1. 18 हाथियों के झुंड में आया नन्हा मेहमान, नवजात बच्चे के लिए माँ ने समतल की रेत की राह
  2. मातीन के जंगल में हथनी का वात्सल्य, जानिए कैसे सूंड और पैरों से राह बनाकर बच्चे को पार कराया
  3. रेत की डगर पर हथनी की अनूठी ममता, 30 अगस्त को 18 हाथियों के दल में जन्मा है नन्हा बच्चा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा : कटघोरा वनमंडल के मातीन जंगल में हथनी की ममता का अनोखा दृश्य ग्रामीणों के कैमरे में कैद हुआ है। रेत भरी कठिन राह पर नन्हे बच्चे के कदम आसानी से आगे बढ़ सकें, इसके लिए हथनी खुद रास्ता तैयार करती नजर आई। वह सूंड से रेत हटाती और पैरों से उसे समतल करती रही। उसके पीछे बच्चा धीरे-धीरे उसी राह पर आगे बढ़ता रहा। ग्रामीणों ने इस पूरे दृश्य का वीडियो बनाया, जो अब इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में नदी की ओर से जंगल की तरफ बढ़ते हाथियों के बीच हथनी आगे चलती दिखाई देती है। रास्ते में रेत का हिस्सा आने पर वह रुकती है और बच्चे के लिए उसे समतल करती है। बच्चे के आगे बढ़ने के बाद वह फिर अपनी राह पकड़ लेती है। जंगल की प्राकृतिक परिस्थितियों के बीच नवजात की सुरक्षा और सुविधा के लिए हथनी का यह व्यवहार वीडियो को खास बना रहा है।


18 हाथियों के झुंड में दो दिन पहले आया नन्हा मेहमान

वनमंडल अधिकारी जितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि 30 अगस्त को 18 हाथियों के झुंड में शामिल एक हथनी ने बच्चे को जन्म दिया है। वर्तमान में कटघोरा वनमंडल में 53 हाथी विचरण कर रहे हैं। नवजात बच्चे के साथ झुंड की मौजूदगी के कारण क्षेत्र में हाथियों की गतिविधियों पर वन विभाग नजर रख रहा है। हाथी-मानव संघर्ष की खबरों के बीच सामने आया यह दृश्य जंगल की एक अलग कहानी कहता है। कठिन रास्ते पर अपने बच्चे के लिए राह आसान करती हथनी की तस्वीर वन्यजीवों के पारिवारिक व्यवहार और उनके बीच मौजूद सुरक्षा की सहज भावना को सामने लाती है।

यह भी पढ़ें- तमोर जजावल अभयारण्य में हाथी के हमले से ग्रामीण की दर्दनाक मौत, जंगल में मिला शव