कोरबा के होटल में खाना खा रहे थे इंजीनियर, बाहर से ब्रेजा कार पार कर ले गए चोर
ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक होटल में इंजीनियर को भोजन करना महंगा पड़ गया। वह अंदर अपने मित्र के साथ बैठकर भोजन करता रहा और बाहर खड़ी उसकी ब्रेजा कार अज्ञ ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 22 Mar 2026 08:31:00 PM (IST)Updated Date: Sun, 22 Mar 2026 08:31:00 PM (IST)
कोरबा के होटल में खाना खा रहे थे इंजीनियर, AI Generated ImageHighLights
- कोरबा: सहायक इंजीनियर किशोर कुमार की ब्रेजा कार ट्रांसपोर्ट नगर से चोरी
- कार के साथ मित्र का मोबाइल भी गायब, सीएसईबी चौकी में एफआईआर दर्ज
- बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज, पुलिस कर रही चोरों की तलाश
नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक होटल में इंजीनियर को भोजन करना महंगा पड़ गया। वह अंदर अपने मित्र के साथ बैठकर भोजन करता रहा और बाहर खड़ी उसकी ब्रेजा कार अज्ञात चोर ले भागे। इस घटना में उसके दोस्त को भी क्षति पहुंची। कार में रखा उसका मोबाइल भी चोर ले गए। घटना सीएसईबी पुलिस चौकी अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित राजू होटल के सामने हुई।
भोजन कर बाहर निकले तो गायब थी कार
बताया जा रहा है कि विद्युत कंपनी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत संयंत्र कोरबा पूर्व में सहायक इंजीनियर के पद पर किशोर कुमार कार्यरत हैं। वह अपने मित्र रुपेश ठाकुर के साथ अपनी ब्रेजा कार क्रमांक सीजी 07 सीजे 7836 में राजू होटल आए थे। रात 11.20 बजे भोजन करने के बाद वह होटल से बाहर निकले और जहां कार खड़ी किए थे, वहां पहुंचे, तो उन्हें कार नजर नहीं आई।
मोबाइल भी ले गए साथ: पुलिस ने दर्ज किया मामला
आसपास पता करने पर भी कार की जानकारी नहीं मिली, तब उन्हें कार चोरी होने का आभास हुआ। कार में उनके मित्र रुपेश का जियो का सिम लगा मोबाइल भी रखा था, वह भी कार के साथ चोर अपने साथ ले गए। बाद में किशोर ने इस मामले की रिपोर्ट सीएसईबी पुलिस चौकी में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में अज्ञात चोर के विरुद्ध धारा 303(2)-बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। कार की कीमत 7.38 लाख रुपये बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा किंग धराए... बेसमेंट से चल रहा था करोड़ों का खेल, 7 आरोपी गिरफ्तार