• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

बिलासपुर-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दहशत, 30 मिनट तक हाईवे पर अड़ा रहा हाथी, थम गई वाहनों की रफ्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कोरबी सर्किल में पिछले एक सप्ताह से भटक रहा लोनर हाथी मंगलवार रात अचानक बिलासपुर-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर चोटिया...और पढ़ें

By Devendra GuptaEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 04 Sep 2026 11:42:14 AM (IST)Updated Date: Fri, 04 Sep 2026 11:42:14 AM (IST)
बिलासपुर-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दहशत, 30 मिनट तक हाईवे पर अड़ा रहा हाथी, थम गई वाहनों की रफ्तार
बिलासपुर-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आधे घंटे डटा रहा हाथी

HighLights

  1. हाईवे पर आधे घंटे डटा रहा लोनर हाथी, वाहनों की लगी कतार
  2. एक सप्ताह से कटघोरा वनमंडल में भटक रहा हाथी
  3. कभी दिन तो कभी रात अचानक आ धमकता है सड़क पर

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा। कटघोरा वनमंडल के केंदई रेंज के कोरबी सर्किल में पिछले एक सप्ताह से भटक रहा लोनर हाथी मंगलवार रात अचानक बिलासपुर-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर चोटिया पहुंच गया। सड़क पर हाथी नजर आते ही वाहन चालकों ने गाड़ियां रोक दीं। देखते ही देखते हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। ट्रक, बस और छोटे वाहन करीब आधे घंटे तक खड़े रहे। हाथी सड़क पर घूमता रहा और उसके जंगल की ओर लौटने के बाद ही यातायात सामान्य हो सका।

हाथी के हाईवे पर पहुंचने से सड़क पर बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहा। अचानक सामने हाथी आने से तेज रफ्तार वाहनों के चालकों के लिए स्थिति बेहद जोखिमभरी हो सकती थी। वहीं, हाथी के घबराकर वाहन या लोगों की ओर बढ़ने की स्थिति में जानमाल के नुकसान की आशंका भी बनी रही।


मौके पर पहुंचा वन विभाग का अमला

वन विभाग का अमला सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा और सुरक्षित दूरी से हाथी की गतिविधियों पर नजर रखी।

करीब आधे घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद हाथी मुख्य मार्ग से हटकर जंगल की ओर चला गया। इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी।

यह हाथी पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र में लगातार जगह बदल रहा है। कभी दिन तो कभी रात यह जंगल से निकलकर सड़क और आबादी की ओर पहुंच रहा है। झुंड से अलग होने के बाद हाथी किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा चुका है। ग्रामीण क्षेत्र में घरों को भी क्षति पहुंचाने की जानकारी है। अब मुख्य मार्ग पर उसकी बार-बार आमद से ग्रामीणों के साथ वाहन चालकों की चिंता भी बढ़ गई है।

वन विभाग हाथी की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रहा है। ड्रोन के साथ मैदानी अमले की मदद से उसकी लोकेशन पर निगरानी की जा रही है, ताकि उसे आबादी और मुख्य मार्ग से दूर रखा जा सके। विभाग ने लोगों से हाथी दिखाई देने पर उससे दूरी बनाए रखने और तत्काल सूचना देने कहा है।

यह भी पढ़ें- मौत के साये में बीती रात, जशपुर के गोरियाघाट में 30 हाथियों के घेरे में फंसा रहा परिवार

कटघोरा वनमंडल में करीब 52 हाथी

कटघोरा वनमंडल के अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 52 हाथी मौजूद हैं। इनमें झुंड के साथ रहने वाले हाथियों के अलावा कुछ लोनार भी हैं। वन विभाग इनकी गतिविधियों की निगरानी कर रहा है।