घर से खाना खाकर ड्यूटी के लिए निकले दीपेंद्र की सड़क दुर्घटना में मौत, परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था
CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा में ड्यूटी जा रहे बाइक सवार एक बिजली कर्मी को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रुप से चोट लगने पर कर्मी की स्थल पर ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 01 Feb 2026 09:31:25 PM (IST)Updated Date: Sun, 01 Feb 2026 09:33:30 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार बिजली कर्मी की मौत (सांकेतिक तस्वीर)HighLights
- सड़क दुर्घटना में बाइक सवार बिजली कर्मी की मौत
- घर से खाना खाकर ड्यूटी के लिए निकले दीपेंद्र का लौटा शव
- दीपेंद्र परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था
नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा। ड्यूटी जा रहे बाइक सवार एक बिजली कर्मी को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रुप से चोट लगने पर कर्मी की स्थल पर ही मौत हो गई। घटना दर्री थाना अंतर्गत सीपेट के समीप हुई। मृतक की पहचान कटघोरा के ग्राम बरपाली निवासी दीपेंद्र पटेल 26 वर्ष के रुप में हुई। बताया जा रहा है कि दीपेंद्र विद्युत कंपनी के हसदेव ताप विद्युत संयंत्र (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम में सुरक्षा कर्मी के रुप में कार्यरत था।
वह अपने घर से बाइक में सवार होकर ड्यूटी जाने के लिए निकला था। सीपेट के पास पहुंचा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। घटना में दीपेंद्र की बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने उसे रास्ते में पड़े हुए देखा, तब इसकी सूचना डायल 112 एवं दर्री पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के साथ शव शिनाख्त होने पर स्वजन को सूचना दी।
पुलिस ने बताया कि दीपेंद्र खून के चेहरा, सिर एवं सीने में गंभीर रुप से चोट लगी थी। इससे उसकी स्थल पर ही मौत हो गई थी। पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम करा अंतिम संस्कार के लिए शव स्वजन को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन चालक पतासाजी की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है, ताकि वाहन के संबंध में जानकारी मिल सके।
यह भी पढ़ें- बिलासपुर में घर की टाइल्स तोड़कर फूट पड़ी बोरिंग से निकली तेज धारा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
इकलौता कमाने वाला था दीपेंद्र
स्वजन ने बताया कि दीपेंद्र एचटीपीएस में कार्यरत था और घर का कमाने वाला एकमात्र सदस्य था। वह रोजाना की तरह खाना खाकर ड्यूटी जाने के लिए अपनी बाइक से निकला था। उसके बाद जानकारी नही है। फोन पर घटना की जानकारी मिली, तब मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना कब, कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, यह जांच का विषय है।