• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़

छत्तीसगढ़ में उफनते नाले में बही कार, पति-पत्नी लापता, चालक ने कूदकर बचाई जान

हादसे में कार चालक ने कूदकर जान बचा ली, जबकि देवनारायण पटेल और उनकी पत्नी सविता पटेल लापता हैं।

By VISHWANATH RAYEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 28 Jul 2026 10:12:00 AM (IST)Updated Date: Tue, 28 Jul 2026 10:12:00 AM (IST)
छत्तीसगढ़ में उफनते नाले में बही कार, पति-पत्नी लापता, चालक ने कूदकर बचाई जान
घोघरा नाले में तेज बहाव से कार बह गई (लापता कपल की फाइल फोटो)

HighLights

  1. चालक ने कूदकर अपनी जान सुरक्षित बचाई
  2. देवनारायण और सविता पटेल लापता बताए गए
  3. प्रशासन ने उफनते नाले पार नहीं करने की अपील

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायगढ़। रायगढ़ संभाग के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया। बरमकेला ब्लॉक के घोघरा नाला (माधोपाली, सारंगढ़-बरमकेला मार्ग) में तेज बहाव के दौरान एक कार बह गई। कार में सवार पति-पत्नी लापता हो गए, जबकि चालक ने नाले में छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली।

उफनते नाले को पार करने की कोशिश पड़ी भारी

जानकारी के अनुसार, कार चालक पानी से लबालब भरे नाले को पार करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान तेज बहाव के कारण वाहन अनियंत्रित होकर नाले में बह गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल बचाव का प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि कार कुछ ही पलों में नाले में समा गई।


देवनारायण और सविता पटेल की तलाश जारी

कार में सवार दंपति की पहचान देवनारायण पटेल और उनकी पत्नी सविता पटेल के रूप में हुई है। हादसे के बाद बरमकेला पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और दोनों की तलाश शुरू की। हालांकि अंधेरा होने और नाले में तेज बहाव के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी मुश्किलें आ रही हैं।

ग्रामीण भी बचाव अभियान में जुटे

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। स्थानीय ग्रामीण भी पुलिस और बचाव दल के साथ मिलकर लापता दंपति की तलाश कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान उफनते नालों और पुलों को पार करने का जोखिम न उठाएं। फिलहाल रेस्क्यू अभियान जारी है और प्रशासन की ओर से आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।