• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़

रायगढ़ में नंबर प्लेट पर कवर लगाकर भरवाया 5,100 रुपये का पेट्रोल, बिना पेमेंट किए कार ड्राइवर फरार

पुलिस फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चालक की पहचान में जुटी है।

By VISHWANATH RAYEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 25 Jul 2026 07:46:03 PM (IST)Updated Date: Sat, 25 Jul 2026 07:46:03 PM (IST)
रायगढ़ में नंबर प्लेट पर कवर लगाकर भरवाया 5,100 रुपये का पेट्रोल, बिना पेमेंट किए कार ड्राइवर फरार
5,100 रुपये का पेट्रोल भरवाकर चालक बिना भुगतान फरार हुआ

HighLights

  1. नंबर प्लेट पर कवर लगाकर पहचान छिपाने की कोशिश
  2. पूरी घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई
  3. पुलिस तकनीकी साक्ष्यों से चालक की पहचान में जुटी

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायगढ़। जिले के कोतरा रोड थाना क्षेत्र स्थित बघनपुर के वान्या कुंज फ्यूल्स (एचपी पेट्रोल पंप) में एक कार चालक द्वारा 5,100 रुपये का पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किए फरार होने का मामला सामने आया है। पेट्रोल पंप संचालक ने मामले की शिकायत कोतरा रोड थाने में दर्ज कराते हुए चालक के खिलाफ कार्रवाई और बकाया राशि दिलाने की मांग की है।

रात डेढ़ बजे पहुंची कार, पेट्रोल भरवाकर भागा चालक

शिकायत के अनुसार, 24 जुलाई 2026 की रात करीब 1:38 बजे एक सफेद रंग की हुंडई कार पेट्रोल पंप पर पहुंची। चालक ने कर्मचारियों से वाहन में 5,100 रुपये का पेट्रोल भरवाया। पेट्रोल भरने के बाद जब कर्मचारियों ने भुगतान मांगा तो चालक बहाना बनाने लगा। इसी दौरान उसने अचानक कार तेज गति से रायगढ़ की ओर दौड़ा दी और मौके से फरार हो गया। कर्मचारियों के संभलने से पहले ही कार राष्ट्रीय राजमार्ग-49 की ओर निकल चुकी थी।


नंबर प्लेट पर लगा था कवर

पेट्रोल पंप प्रबंधन के मुताबिक, आरोपित ने अपनी पहचान छिपाने के उद्देश्य से कार की नंबर प्लेट पर कवर लगा रखा था। इसके कारण वाहन का पंजीयन नंबर स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे सका। हालांकि, पेट्रोल पंप परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कार के आने से लेकर पेट्रोल भरवाने और फरार होने तक की पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई, जिसे सुरक्षित रखा गया है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच

पेट्रोल पंप संचालक तरुण पटेल ने पुलिस को दिए आवेदन में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की पहचान कर कानूनी कार्रवाई करने तथा बकाया राशि दिलाने की मांग की है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से कार और उसके चालक की पहचान करने में जुटी हुई है।