रायपुर में मातम... खेलते-खेलते पानी की टंकी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, तोड़ा दम
रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलीडीही स्थित महात्मा गांधी नगर गली नंबर 01 में रविवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। घर में न ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 22 Mar 2026 08:11:58 PM (IST)Updated Date: Sun, 22 Mar 2026 08:11:58 PM (IST)
पानी की टंकी में गिरा डेढ़ साल का मासूमHighLights
- रायपुर के अमलीडीही में निर्माणाधीन पानी की टंकी में डूबने से मासूम की मौत
- डेढ़ वर्षीय इराज साहू की मौत से इलाके में शोक, पुलिस जांच में जुटी
- लापरवाही आई सामने, मेकाहारा अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित किया
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलीडीही स्थित महात्मा गांधी नगर गली नंबर 01 में रविवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। घर में निर्माणाधीन पानी की टंकी में डूबने से डेढ़ साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चे का नाम इराज साहू (उम्र करीब डेढ़ साल) है।
खेलते-खेलते मौत के मुंह में समाया मासूम
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बच्चे की मां काम पर गई हुई थी, जबकि वह अपनी दादी के साथ घर में खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते मासूम घर में बनी निर्माणाधीन पानी की टंकी के पास पहुंच गया और अनजाने में उसमें गिर गया। परिजनों को जब बच्चा नजर नहीं आया तो शक हुआ, जिसके बाद खोजबीन शुरू की गई।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें
कुछ देर बाद बच्चे को पानी की टंकी में डूबा हुआ पाया गया। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह हादसा लापरवाही के चलते होना सामने आ रहा है।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा किंग धराए... बेसमेंट से चल रहा था करोड़ों का खेल, 7 आरोपी गिरफ्तार