• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में 24 IFS अधिकारियों के तबादले, रायपुर सहित कई जिलों में बदले DFO, देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

राज्य शासन द्वारा भारतीय वन सेवा (IFS) के 24 अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं।

By Deepak ShuklaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 08 Aug 2026 03:11:42 PM (IST)Updated Date: Sat, 08 Aug 2026 03:11:42 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में 24 IFS अधिकारियों के तबादले, रायपुर सहित कई जिलों में बदले DFO, देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल।

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
  2. गणवीर धम्मशील बने वन विभाग के विशेष सचिव
  3. पंकज राजपूत बने रायपुर के नए वन उप संरक्षक

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने और कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। राज्य शासन द्वारा भारतीय वन सेवा (IFS) के 24 अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। इस फेरबदल के तहत कई जिलों के वन उप संरक्षक (DFO), प्रभारी वन संरक्षक और छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम में अधिकारियों की नई तैनातियां की गई हैं।

प्रमुख पदों और टाइगर रिजर्व में नई पदस्थापनाएं

जारी आदेश के अनुसार गणवीर धम्मशील को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं उत्तम कुमार गुप्ता को इंद्रावती टाइगर रिजर्व के प्रभारी सीसीएफ (CCF) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा प्रभाकर खलखो को सरगुजा कार्य आयोजना वनमंडल का प्रभारी वन संरक्षक बनाया गया है।


naidunia_image

naidunia_image

रायपुर समेत प्रमुख वनमंडलों में मिले नए अधिकारी

प्रशासनिक फेरबदल के तहत पंकज राजपूत को रायपुर का नया वन उप संरक्षक (DFO) बनाया गया है। इसके साथ ही कई अन्य जिलों और वनमंडलों में भी नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है:

  • मनेन्द्रगढ़ वनमंडल: दुलेश्वर प्रसाद साहू
  • पूर्व भानुप्रतापपुर वनमंडल: संदीप बलगा
  • गरियाबंद वनमंडल: मयंक पाण्डेय (वन उप संरक्षक)
  • धरमजयगढ़ वनमंडल: सत्यदेव शर्मा
  • महासमुंद वनमंडल: श्रीनिवास तन्नेटी (वन उप संरक्षक)
  • खैरागढ़ वनमंडल: कुमार निशांत
  • मरवाही वनमंडल: पंकज कुमार कमल (वन उप संरक्षक)
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़ वनमंडल: पुष्पलता टंडन (वन उप संरक्षक)
  • सरगुजा वनमंल: लोकनाथ पटेल
  • कांकेर वनमंडल: शषिगानंदन के. (वन उप संरक्षक)
  • कोरिया वनमंडल: चंद्रशेखर परदेशी (वन उप संरक्षक)
  • बस्तर वनमंडल: दिपेश कपिल
  • दुर्ग वनमंडल: चंद्र कुमार अग्रवाल (वन उप संरक्षक)
  • सूरजपुर वनमंडल: विपुल अग्रवाल (वन उप संरक्षक)

निगम, संघ और मुख्यालय स्तर पर प्रतिनियुक्ति व पदस्थापना

वन विभाग की अन्य प्रमुख संस्थाओं और मुख्यालय स्तर पर भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। जितेन्द्र कुमार उपाध्याय, संजय यादव, ग्रीष्मी चांद और ऋषभ जैन की नवीन पदस्थापना/प्रतिनियुक्ति छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम में की गई है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में 38 पुलिसकर्मियों के तबादले, रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में हुआ बदलाव, थानों से लेकर क्राइम ब्रांच तक बदली जिम्मेदारियां

इसके अतिरिक्त, अभिषेक जोगावत को लघु वनोपज संघ में उप महाप्रबंधक का दायित्व सौंपा गया है, जबकि रौनक गोयल को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) कार्यालय में वन उप संरक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है।