• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में 38 पुलिसकर्मियों के तबादले, रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में हुआ बदलाव, थानों से लेकर क्राइम ब्रांच तक बदली जिम्मेदारियां

राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था को अधिक मुस्तैद, प्रभावी और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने व्यापक स्तर पर फेरबदल किया है।

By Deepak ShuklaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 07 Aug 2026 04:42:22 PM (IST)Updated Date: Fri, 07 Aug 2026 04:42:22 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में 38 पुलिसकर्मियों के तबादले, रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में हुआ बदलाव, थानों से लेकर क्राइम ब्रांच तक बदली जिम्मेदारियां
रायपुर पुलिस में बड़े पैमाने पर हुआ ट्रांसफर।

HighLights

  1. कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला का कड़ा कदम
  2. रायपुर पुलिस में बड़े पैमाने पर हुआ ट्रांसफर
  3. कानून-व्यवस्था को चुस्त करने की कवायद

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था को अधिक मुस्तैद, प्रभावी और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने व्यापक स्तर पर फेरबदल किया है। रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने एक आदेश जारी कर 34 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण कर दिया है। इस प्रशासनिक बदलाव के अंतर्गत उप निरीक्षक (SI), सहायक उप निरीक्षक (ASI), प्रधान आरक्षक और आरक्षकों को नई पदस्थापनाएं दी गई हैं।

क्राइम ब्रांच और थानों के बीच बदला स्टाफ

जारी तबादला आदेश के अनुसार, थानों और क्राइम ब्रांच की कार्यप्रणाली को संतुलित करने के लिए कर्मचारियों का आदान-प्रदान किया गया है। कई अनुभवी पुलिसकर्मियों को थानों से हटाकर क्राइम ब्रांच की विशेष विंग में तैनात किया गया है, जिससे गंभीर मामलों की विवेचना और आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने में तेजी आ सके।


वहीं, क्राइम ब्रांच में कार्यरत कुछ कर्मचारियों को विभिन्न थाना क्षेत्रों में भेजा गया है, ताकि मैदानी पुलिसिंग को अधिक सशक्त बनाया जा सके।

naidunia_image

naidunia_image

तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने के निर्देश

पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी निर्देश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। सभी स्थानांतरित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अविलंब अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर उपस्थित होकर दायित्व संभालने के लिए कहा गया है। विभाग का मानना है कि इस कदम से संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल होगा और प्रशासनिक संतुलन कायम रहेगा।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ को ई-बसों की सौगात... सबसे पहले दुर्ग-भिलाई में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, अब तक कुल 240 बसों को मिली मंजूरी

अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग पर जोर

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट लगातार शहर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए रणनीति में बदलाव कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि समय-समय पर कर्मचारियों के कार्यस्थल बदलने से विभागीय कार्यप्रणाली में नई ऊर्जा का संचार होता है। इससे थानों का समन्वय बेहतर होता है और आम नागरिकों को त्वरित न्याय व सुरक्षा प्रदान करने में मदद मिलती है।