
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। विभाग ने गहन जांच-पड़ताल और विभागीय समीक्षा के बाद लगभग 700 शिक्षकों की नई पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं, विभिन्न प्रशासनिक एवं शैक्षणिक मापदंडों पर खरे न उतरने के कारण लगभग 400 शिक्षकों के आवेदनों को अस्वीकृत कर दिया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि तबादला सूची तैयार करते समय विद्यार्थियों के अध्ययन और स्कूलों की बुनियादी व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।
स्थानांतरण प्रक्रिया की शुरुआत में विभाग के पास लगभग 1700 शिक्षकों के आवेदन प्राप्त हुए थे। प्राथमिक जांच के बाद संशोधित सूची में करीब 1100 नाम शामिल किए गए थे। हालांकि, अंतिम चरण के कड़े परीक्षण के दौरान लगभग 400 प्रकरण विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप नहीं पाए गए। इसके बाद केवल उन्हीं शिक्षकों के आदेश जारी किए गए, जो सभी पात्रताओं को पूरा करते थे।
विभाग ने स्पष्ट किया कि तबादलों के कारण किसी भी विद्यालय में शैक्षणिक संतुलन न बिगड़े, इसका विशेष ध्यान रखा गया है। निम्नलिखित श्रेणियों के शिक्षकों को स्थानांतरण सूची से बाहर रखा गया:
यहां देखें पूरी लिस्ट- www.scribd.com/document/1071171177/School-Edu-Transfer-CG
वर्तमान प्रक्रिया संपन्न होने के साथ ही शिक्षा विभाग अब तबादला प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और डिजिटल बनाने की योजना पर काम कर रहा है। आने वाले समय में एक समर्पित ऑनलाइन पोर्टल शुरू करने पर विचार किया जा रहा है, जहां शिक्षक स्वयं आवेदन कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में 24 IFS अधिकारियों के तबादले, रायपुर सहित कई जिलों में बदले DFO, देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी
ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने से आवेदनों की ट्रैकिंग, सत्यापन और निस्तारण डिजिटल माध्यम से हो सकेगा, जिससे समय की बचत होगी और पारदर्शिता बढ़ेगी। इस व्यवस्था को अंतिम रूप देने से पहले विभाग अन्य राज्यों के सफल मॉडलों का अध्ययन भी कर रहा है।