• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • जन्‍माष्‍टमी
  • गणेशोत्‍सव
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में महापौर पर अभद्र टिप्पणी का मामला पहुंचा थाने, जलभराव का वीडियो बनाकर युवक ने दी थी गाली, FIR दर्ज

रायपुर में जलभराव की समस्या को लेकर बनाए गए एक वीडियो में महापौर के खिलाफ कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने का मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है। वीडियो वाय...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 04 Sep 2026 11:48:50 AM (IST)Updated Date: Fri, 04 Sep 2026 11:53:01 AM (IST)
रायपुर में महापौर पर अभद्र टिप्पणी का मामला पहुंचा थाने, जलभराव का वीडियो बनाकर युवक ने दी थी गाली, FIR दर्ज
रायपुर में महापौर पर अभद्र टिप्पणी का मामला पहुंचा थाने

HighLights

  1. महापौर को गाली देने के मामले में एफआईआर
  2. वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
  3. जलभराव से नाराज युवक ने बनाया था वीडियो

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी में जलभराव की समस्या को लेकर बनाए गए एक वीडियो में महापौर के खिलाफ कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने का मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। भाजपा पार्षद दल की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर वीडियो बनाने वाले युवक की पहचान और उसके संबंध में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।

मामला लालपुर फलमंडी के पास का बताया जा रहा है। बारिश के बाद सड़क पर हुए जलभराव को लेकर युवक वीडियो में अपनी नाराजगी जाहिर करता दिखाई दे रहा है। इसी दौरान उसने सरकार और महापौर मीनल चौबे के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्दों का इस्तेमाल किया। वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला तूल पकड़ गया।


भाजपा पार्षद दल ने थाने पहुंचकर की शिकायत

वीडियो सामने आने के बाद भाजपा पार्षद दल के प्रतिनिधिमंडल ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पार्षदों ने पुलिस को बताया कि बारिश और जलभराव जैसी समस्या को लेकर नागरिक अपनी नाराजगी जता सकते हैं और नगर निगम से शिकायत भी कर सकते हैं, लेकिन जनप्रतिनिधि के खिलाफ सार्वजनिक मंच पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल आपत्तिजनक है।

शिकायत में वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को जांच में लिया और अब एफआइआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

वीडियो की सत्यता और युवक की पहचान की जांच

पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो कब और किस स्थान पर बनाया गया, इसे सबसे पहले किस अकाउंट से पोस्ट किया गया और वीडियो में दिखाई दे रहा युवक कौन है। इसके साथ ही वीडियो में इस्तेमाल किए गए शब्दों और पूरे घटनाक्रम की भी जांच की जा रही है। पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट, अकाउंट और वीडियो से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों को भी खंगाल रही है। युवक की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दहशत, 30 मिनट तक हाईवे पर अड़ा रहा हाथी, थम गई वाहनों की रफ्तार

जलभराव को लेकर जताई थी नाराजगी

बताया गया है कि लालपुर फलमंडी क्षेत्र में बारिश के बाद सड़क पर पानी भर गया था। इसी को लेकर युवक ने वीडियो बनाया था। वीडियो में वह जल निकासी और सड़क पर जमा पानी को लेकर नाराजगी जाहिर करता है। इसी दौरान महापौर के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर लिया गया है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। डीसीपी तारकेश्वर पटेल ने बताया कि भाजपा पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने शिकायत की थी। मामले की जांच की जा रही है।