• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, छह नए जिलों में तैनात होंगे खेल अधिकारी... राज्य में स्पोर्ट्स को मिलेगा बढ़ावा

छत्तीसगढ़ सरकार ने छह नए जिलों में खेल अधिकारियों के पदों को मंजूरी दी है, जिससे खेल गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।

By Abhishek RaiEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Fri, 07 Aug 2026 01:07:00 PM (IST)Updated Date: Fri, 07 Aug 2026 01:07:00 PM (IST)
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, छह नए जिलों में तैनात होंगे खेल अधिकारी... राज्य में स्पोर्ट्स को मिलेगा बढ़ावा
छह नए जिलों में खेल अधिकारियों के पदों को मिली मंजूरी (AI Generated Image)

HighLights

  1. छह नए जिलों में खेल अधिकारी पद मंजूर
  2. अमृता ने ऑल इंडिया रैंक 94 हासिल की
  3. भोपाल के बीएड पाठ्यक्रम में मिला प्रवेश

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में खेल गतिविधियों के बेहतर संचालन और विस्तार के उद्देश्य से छह नए जिलों में खेल अधिकारी के पदों को मंजूरी दे दी है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। नई व्यवस्था के तहत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और सक्ती जिलों में खेल अधिकारियों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है।

खेल गतिविधियों को मिलेगा संस्थागत सहयोग

सरकार के इस निर्णय से नए जिलों में खेल गतिविधियों के संचालन, खिलाड़ियों के मार्गदर्शन और खेल योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को मजबूती मिलने की उम्मीद है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के आदेश के बाद इन जिलों में खेल प्रशासन को और व्यवस्थित बनाया जाएगा।


naidunia_image

फोटो- छात्रा अमृता मुगरी

एनसीईआरटी CEE-2026 में रायपुर की छात्रा ने बढ़ाया मान

इसी बीच राजधानी रायपुर की छात्रा अमृता मुगरी ने एनसीईआरटी कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE)-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 94, स्टेट रैंक 5 और कैटेगरी रैंक 1 हासिल की है।

इस उपलब्धि के आधार पर अमृता को रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, भोपाल के बीएड (सामाजिक विज्ञान एवं भाषा) पाठ्यक्रम में प्रवेश मिला है। उनकी इस सफलता से उनके माता-पिता तपन कुमार मुगरी और अंजली मुगरी गौरवान्वित हैं। अमृता ने अपनी स्कूली शिक्षा एनएच गोयल वर्ल्ड स्कूल से पूरी की, जबकि स्नातक की पढ़ाई पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से की है। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी मानी जा रही है।