• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में रासुका आरोपी को छुड़ाने के लिए पुलिस पर हमला, वाहन घेरा, वर्दी फाड़ी... थाने को बम से उड़ाने की दी धमकी

छत्तीसगढ़ पुलिस ने मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा और धमकी समेत गंभीर धाराओं में कई आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By Deepak ShuklaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Fri, 07 Aug 2026 03:37:30 PM (IST)Updated Date: Fri, 07 Aug 2026 03:37:30 PM (IST)
रायपुर में रासुका आरोपी को छुड़ाने के लिए पुलिस पर हमला, वाहन घेरा, वर्दी फाड़ी... थाने को बम से उड़ाने की दी धमकी
रासुका आरोपी को छुड़ाने पुलिस टीम पर हमला

HighLights

  1. पुलिस वाहन रोककर सरकारी कार्य में डाली बाधा
  2. पेट्रोल बम और थाना उड़ाने की धमकी दी
  3. कई नामजद सहित अन्य आरोपितों पर केस दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रायपुर ग्रामीण के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत निरुद्ध किए जा रहे आदतन अपराधी लल्ला सोनवानी उर्फ टुम्मन सोनवानी को छुड़ाने के प्रयास में पुलिस टीम पर हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में छह नामजद आरोपितों सहित अन्य लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त को सूचना मिली थी कि आबकारी एक्ट के मामले में जेल से छूटकर घर लौटे आदतन अपराधी लल्ला सोनवानी के विरुद्ध जिला दंडाधिकारी द्वारा रासुका के तहत निरुद्ध करने की कार्रवाई की जानी है। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम उसे पकड़ने के लिए रवाना हुई। पुलिस को देखकर लल्ला सोनवानी अपनी स्कॉर्पियो वाहन से भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पीछा कर उसे पकड़ लिया गया।


पुलिसकर्मियों से मारपीट, वर्दी फाड़ने का आरोप

पुलिस ने आरोपी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोबरा नवापारा पहुंचाया। आरोप है कि वहां लल्ला सोनवानी की मां, उसकी दोनों पत्नियां और समर्थकों ने पहुंचकर पुलिस से धक्का-मुक्की की, गाली-गलौज की और आरोपी को छुड़ाने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस जब उसे रायपुर जेल ले जाने के लिए निकली तो आरोपितों ने रास्ते में पुलिस वाहन को रोकने की कोशिश की।

लल्ला सोनवानी की स्कॉर्पियो और चार मोटरसाइकिलों में सवार यश सोना, सागर कुर्रे, गौकरण, दौलत आडिल, खुलेश कुमार रात्रे सहित अन्य लोग करीब चार किलोमीटर तक पुलिस वाहन का पीछा करते रहे। दादा ढाबा के पास मुख्य मार्ग पर पुलिस वाहन को घेरकर रोक लिया गया। आरोपितों ने पुलिसकर्मियों से मारपीट की, वर्दी फाड़ दी, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई और आरोपी को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाने का प्रयास किया।

पेट्रोल बम से जलाने और थाना उड़ाने की दी धमकी

एफआईआर में पुलिस ने आरोप लगाया है कि लल्ला सोनवानी ने पुलिसकर्मियों को धमकी दी कि वह मोहल्ले के लोगों से थाना घेराव कराएगा, पुलिसकर्मियों को झूठे मामलों में फंसाएगा, पुलिस वाहन पर पेट्रोल बम फेंककर जिंदा जला देगा तथा थाना, कलेक्टर और एसपी के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी भी दी। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई और अतिरिक्त बल की मदद से आरोपी को सुरक्षित थाना लाया गया।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

गोबरा नवापारा थाना पुलिस ने यश सोना, सागर कुर्रे, गौकरण, दौलत आडिल, खुलेश कुमार रात्रे, लल्ला सोनवानी, उसकी मां, दोनों पत्नियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 126(2), 132, 221, 296, 351(2) और 61 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।